एक्सप्लोरर

लंबे समय बाद एक मंच पर साथ दिखे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच आई तल्खी अब कम होती दिख रही है. हाल ही में एक फंक्शन में दोनों साथ नजर आए. जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच जमी बर्फ पिघलती दिख रही है. हाल ही में एक फंक्शन में दोनों को साथ देखा गया. इस फंक्शन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों खूब मस्ती करते दिख रहे हैं. इस वीडियो के बाद ये माना जाने लगा है कि कपिल और सुनील ग्रोवर पुरानी बातों को पूरी तरह से भूल चुके हैं.

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की कॉमेडी ट्यूनिंग गजब की है. कपिल शर्मा शो के फैंस आज भी सुनील ग्रोवर के 'गुत्थी' वाले किरदार को याद करते हैं. लेकिन वर्ष 2017 में एक ऐसा वाक्या हो गया जिसके बाद कॉमेडी की दुनिया की यह मशहूर जोड़ी अलग हो गई. दोनों ने अपने रास्ते अलग अलग बना लिए. लेकिन दोनों को एक साथ देखने की इच्छा दर्शकों में हमेशा बनी रही.

इस कमी को महसूस करते हुए कपिल शर्मा ने सुनील की तरफ फिर से दोस्ती का हाथ बढ़ाया, लेकिन वे उनसे दूर ही रहे. लेकिन अब ऐसा नहीं लगता है. लगता है दोनों के बीच जो भी मतभेद हैं वे काफी हद तक दूर हो चुके हैं. तभी तो ये देनों लंबे समय के बाद एक ही मंच पर साथ नजर आए.

कपिल शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडिया शेयर किया है. इसमें सुनील ग्रोवर साथ नजर आ रहे हैं. ये वीडियो कपिल के किसी करीबी दोस्त की शादी का है. इस वीडियो में सिंगर मीका सिंह भी नजर आ रहे हैं. मीका 'ऐ मेरी जोहरा जबीं' गाना गा रहे हैं. इस वीडियो में कपिल भी सुर से सुर से मिला रहे हैं खास बात ये है कि सुनील भी कपिल का पूरा साथ देते नजर आ रहे हैं.

वीडियो शेयर करते हुए कपिल ने लिखा- 'यह बहुत ही स्पेशल और सुंदर शाम थी, पाजी. ढेर सारे प्यार के लिए शुक्रिया. कुमरिया परिवार को शादी की ढेर सारी बधाई.' इस वीडियो पर सुनील ग्रोवर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'वाकई ये स्पेशल दिन है. वरुण, कनिका और पूरे परिवार को बधाई. ढेर सारा प्यार और शुक्रिया.'

दोनों के अलग होने की वजह ये थी

साल 2017 में कपिल शर्मा शो की पूरी टीम ऑस्ट्रेलिया से इंडिया लौट रही थी. बताया जाता है कि फ्लाइट में कपिल नशे में थे. जब केबिन क्रू  ने पूरी टीम को खाना सर्व किया उस वक्त भी कपिल ड्रिंक ले रहे थे. इसलिए टीम ने उनके बिना ही खाना शुरू कर दिया. इसी बात से कपिल नाराज हो गए. बाद में ये मामला इतना बढ़ा कि सुनील ग्रोवर के साथ उनकी हाथापाई हो गई.

फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के सेट से आमिर खान और गिप्पी ग्रेवाल के बच्चे ये तस्वीरें हो रही हैं वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर 9.30 बजे तक 47 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
Awarapan 2 Box office: 2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget