एक्सप्लोरर

Exit Polls: वामदलों का सूपड़ा साफ कर बंगाल में डबल डिजिट में पहुंच सकती है BJP, देखें आंकड़े

2014 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में बीजेपी को मात्र दो सीटों (आसनसोल और दार्जिलिंग) पर जीत मिली. वहीं ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने 34 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में टीएमसी, कांग्रेस और वामदलों को लोकसभा चुनाव के नतीजे चौंका सकते हैं. ज्यादातर सर्वे में दावा किया गया है कि बीजेपी सूबे में पहली बार दहाई अंकों में जा सकती है. एबीपी न्यूज़ और नीलसन के मुताबिक, बीजेपी को पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में 16 सीटें मिल सकती है. वहीं टीएमसी 24 और कांग्रेस दो सीटों पर कब्जा जमा सकती है.

रिपब्लिक-सी वोटर के अनुसार, एनडीए को यहां 11, टीएमसी को 29 और कांग्रेस को दो सीटें मुलने का अनुमान है. न्यूज 24-चाणक्य के मुताबिक, एनडीए को यहां 18, टीएमसी को 23 और कांग्रेस को एक सीट मिलेगी. टाइम्स नाउ के मुताबिक, एनडीए को 11, टीएमसी को 29 और कांग्रेस को दो सीटें मिलेंगी. आज तक के मुताबिक, एनडीए को 21, टीएमसी को 21 सीटें मिल सकती है.

पश्चिम बंगाल का पोल्स ऑफ पोल एनडीए- 17 कांग्रेस-2 टीएमसी- 23

अगर एग्जिट पोल के मुताबिक नतीजे आए तो यह वामदलों के लिए बड़ा झटका होगा. 2011 में ममता बनर्जी के नेतृत्व में सरकार बनने पहले करीब 34 साल तक लेफ्ट पार्टियों का शासन रहा. 2014 के बाद से पार्टी का जनाधार खिसकता चला गया. इसका फायदा बीजेपी को मिलने की उम्मीद है. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और उसके गठबंधन को मात्र दो सीटों (आसनसोल और दार्जिलिंग) पर जीत मिली. वहीं ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने 34 सीटों पर जीत दर्ज की. कम्यूनिस्ट पार्टी को दो और कांग्रेस को चार सीटें मिली.

इससे पहले 2009 के चुनाव की बात करें तो इस चुनाव में बीजेपी को एक सीट मिली थी. तब वामदलों के गठबंधन ने 15, कांग्रेस-टीएमसी ने 26 और बीजेपी गठबंधन ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी.

इस बार सात चरणों में हुए चुनाव में हुए चुनाव में खूब राजनीतिक हिंसा देखने को मिला. चार प्रमुख पार्टियों बीजेपी, टीएमसी, वामदल गठबंधन और कांग्रेस ने ज्यादातर सीटों पर उम्मीदवार उतारे. एग्जिट पोल में बीजेपी को भारी फायदा मिलता दिख रहा है. वहीं ममता बनर्जी ने दावों को खारिज किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget