एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में नवजोत सिद्धू का नाम नहीं, सोनिया, राहुल और CM चन्नी समेत 30 नेताओं की लिस्ट जारी

Uttarakhand Election 2022 News: उत्तराखंड में स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और CM चरणजीत सिंह चन्नी के नाम शामिल हैं.

Uttarakhand Election 2022 News: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का भी नाम शामिल है. हालांकि सूची में पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के नाम को शामिल नहीं किया गया है.

किन नेताओं के हैं नाम?

उत्तराखंड में आगामी चुनाव प्रचार के लिए पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नामों को एलान किया है. इनके अलावा राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरीश रावत और गुलाम नबी आज़ाद जैसे नेताओं को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में रखा गया है.

 

कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज उत्तराखंड के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें पुलिस विभाग में महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित करने, चार लाख लोगों को नौकरी देने और ‘पर्यटन पुलिस’ बल के गठन का वादा किया गया है.  घोषणापत्र को ‘उत्तराखंड स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ नाम दिया गया है. घोषणापत्र में 40 प्रतिशत सरकारी नौकरियों में महिलाओं को प्राथमिकता देने और रसोई गैस की कीमत 500 रुपये तक सीमित करने का वादा किया गया है. प्रियंका ने ऑनलाइन रैली में घोषणापत्र जारी किया, जिसका सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सीधा प्रसारण किया गया.

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर पिछले पांच वर्ष में कोई काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने लोगों से अपने वोट को गंभीरता से लेने को कहा. उन्होंने वोट को परिवर्तन लाने के लिए मतदाताओं का सबसे शक्तिशाली हथियार बताया. प्रियंका ने कहा, ‘‘पांच साल में मौजूदा सरकार ने कुछ नहीं किया. हम अब भी केवल हमारी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को देखते हैं, जो इससे पहले सत्ता में थी. उन्होंने कुछ नहीं किया क्योंकि काम करने की उनकी कोई मंशा ही नहीं थी.’’

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) की महासचिव ने कहा, ‘‘कांग्रेस बदलाव ला सकती है, लेकिन तब, जब आप अपने अधिकारों और अपने बच्चों के भविष्य की खातिर लड़ने के लिए जागेंगे.’’

UP Election: सपा-आरएलडी गठबंधन पर बरसे CM Yogi, बोले- कयामत के दिन तक सपना नहीं होगा पूरा, 10 मार्च के बाद शांत करवा देंगे गर्मी

UP Election 2022: आगरा की रैली में मायावती ने SP और BJP पर साधा निशाना, इस बात को लेकर कांग्रेस पर भी बरसीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
जेवर एयरपोर्ट से अब फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump
Chitra Tripathi: तेहरान में धमाकों से दहला आसमान! जंग के 10वें दिन बढ़ा तनाव | Iran-US-Israel War
Iran Israel War: क्या है Tomahawk मिसाइल जिसने ईरान में मचाई भयंकर तबाही? | Trump | Breaking
Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
जेवर एयरपोर्ट से अब फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
Liver Disease Warning Signs: हाथों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, इग्नोर कर देंगे तो डैमेज हो जाएगा लिवर
हाथों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, इग्नोर कर देंगे तो डैमेज हो जाएगा लिवर
Lebanon Shia Population: लेबनान में किसकी है सरकार, इजरायल के निशाने पर क्यों है यह देश; जानें यहां कितने शिया मुसलमान?
लेबनान में किसकी है सरकार, इजरायल के निशाने पर क्यों है यह देश; जानें यहां कितने शिया मुसलमान?
Embed widget