एक्सप्लोरर

UP Election 2022: आगरा की रैली में मायावती ने SP और BJP पर साधा निशाना, इस बात को लेकर कांग्रेस पर भी बरसीं

Mayawati In Agra: मायावती ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि बेरोज़गारी और महंगाई से जनता परेशान है. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर पक्षपाती रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया.

Uttar Pradesh Election 2022: उत्तर प्रदेश चुनाव में बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने बुधवार को अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की और विरोधियों पर जमकर निशाना साधा. आगरा की रैली में उन्होंने एक साथ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी पर हमला बोला. इस दौरान मायावती कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर बरसीं. 

मायावती ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि बेरोज़गारी और महंगाई से जनता परेशान है. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर पक्षपाती रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी जातिवादी और पूंजीवादी पार्टी है. उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर तनाव बना रहता है. पुलिस हिरासत में दलितों को मार दिया जाता है. उन्होंने ये भी कहा कि अपर कास्ट के लोग भी बीजेपी में ठगे गए हैं. रैली के दौरान महंगे पेट्रोल डीज़ल का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले पेट्रोल-डीज़ल की कीमत (बढ़ने से) रोक दी गई हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के अहंकारी और दमनकारी राज से बचाना है और आप, सपा, बीजेपी और कांग्रेसी से बचना है. 

सपा पर बरसीं मायावती

रैली के दौरान मायावती ने कहा कि सपा की सरकार में गुंडों और लूट खसोट करने वालों का राज होता है. इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव की सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एसपी ने दलितों से दुर्व्यवहार किया. उन्होंने कहा कि मुज़फ़्फ़रनगर दंगा उनके समय में ही हुआ था. सपा की सरकार में दलित और अति पिछड़ों को कुछ नहीं मिला और प्रमोशन में आरक्षण बिल को समाजवादी पार्टी ने फाड़ दिया था.

मायावती ने रैली में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "अपनी गलत नीतियों के कारण कांग्रेस सिर्फ केंद्र की सत्ता से ही बेदखल नहीं हुई बल्कि यूपी से भी बहुत पहले बाहर हो गई है. वो लोग दलितों और पिछड़ों के खिलाफ हैं. जब वो सरकार में थे, तब उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया, वो तब जब कि वो इसके लायक थे." उन्होंने कहा कि कांशीराम के देहांत पर उनके सम्मान में कांग्रेस ने एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया था.

जनता से की ये अपील

मायावती ने कहा कि हम दूसरी पार्टियों की तरह लोक लुभावन घोषणा पत्र नहीं लाते हैं. पिछली बार हमारे कुछ नेताओं ने टिकट देने में गड़बड़ियां की थीं, वे सब अब दूसरी पार्टियों में चले गए हैं. इस दौरान उन्होने ओपिनियन पोल का भी ज़िक्र किया और कहा कि आप ओपिनियन पोल और सर्वे के चक्कर में मत पड़िएगा. 2007 में हमें तीसरे नंबर पर बताया गया था. रिज़ल्ट आया तो हम नंबर वन थे. आप सब जब तक वोट नहीं डाल लेते हैं तब तक उपवास पर रहिएगा. सवेरे उठते ही सबसे पहले वोट डालना है.

UP Election: सपा-आरएलडी गठबंधन पर बरसे CM Yogi, बोले- कयामत के दिन तक सपना नहीं होगा पूरा, 10 मार्च के बाद शांत करवा देंगे गर्मी

UP Election 2022: आगरा की रैली में मायावती ने SP और BJP पर साधा निशाना, इस बात को लेकर कांग्रेस पर भी बरसीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget