एक्सप्लोरर

Telangana Election 2023: बीआरएस के 5 सांसदों को मिला सदन की अवमानना का नोटिस, 28 तक देना होगा जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला

Telangana News: बीजेपी के सांसद विवेक ठाकुर ने 18 सितंबर को संसद के विशेष सत्र के दौरान सदन में तख्तियां प्रदर्शित करने के लिए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सांसदों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

Telangana Election 2023 News: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और उसके पांच सांसदों की चिंताएं बढ़ गईं हैं. दरअसल, राज्यसभा विशेषाधिकार समिति ने सोमवार (13 नवंबर) को पांच बीआरएस सांसदों को नोटिस जारी किया है. और सदन में तख्तियां प्रदर्शित करने के लिए विशेषाधिकार हनन की शिकायत पर उनसे जवाब मांगा है.

सूत्रों के मुताबिक, जिन सांसदों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें के. केशव राव, के. आर. सुरेश रेड्डी, दामोदर राव दिवाकोंडा, वद्दीराजू रविचंद्र और बी लिंगैया यादव शामिल हैं. इन सभी को 28 नवंबर तक इस नोटिस का जवाब देने को कहा गया है.

भाजपा के सांसद ने की थी शिकायत

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद विवेक ठाकुर ने 18 सितंबर को संसद के विशेष सत्र के दौरान सदन में तख्तियां प्रदर्शित करने के लिए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सांसदों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि यह सीधे-सीधे आचरण के स्थापित नियमों का उल्लंघन है.

विशेषाधिकार समिति के पास 17 को गई थी रिपोर्ट

ठाकुर ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि बीआरएस सांसदों के व्यवहार के कारण राज्यसभा की कार्यवाही में गड़बड़ी हुई और इससे सदन की गरिमा भी कम हुई है. ठाकुर की इस शिकायत पर अध्यक्ष ने विचार किया और मामले की जांच और रिपोर्ट के लिए इसे 17 अक्टूबर को विशेषाधिकार समिति को भेजा था. अब विशेषाधिकार समिति ने इस संबंध में इन सांसदों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है.

बीजेपी और तेलंगाना के बीच लगातार तकरार

बता दें कि तेलंगाना में 30 नवंबर को 119 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव के मद्देनजर बीआरएस की बीजेपी और कांग्रेस से पिछले कुछ महीनों से लगातार तकरार चल रही है. तीनों ही दल आपस में एक-दूसरे को घेरने से बाज नहीं आते हैं. तीनों के बीच किस स्तर पर तकरार है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 25 अक्टूबर को तेलुगु न्यूज चैनल एनटीवी के डिबेट शो के दौरान कुथबुल्लापुर से भारत राष्ट्र समिति (BRS) के विधायक विवेकानंद गौड़ ने इस सीट से भाजपा उम्मीदवार कुना श्रीशैलम गौड़ पर हमला कर दिया था.

ये भी पढ़ें

श्रील प्रभुपाद: पत्‍नी से पूछा- टी और मी? फिर फैला दी पाकिस्‍तान से अमेरिका तक कृष्‍ण भक्ति की लहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget