एक्सप्लोरर

Rajasthan Election Results 2023: अधर में लटका ‘जादूगर’ का राजनीतिक भविष्य, अशोक गहलोत को है किसी नए ‘मैजिक’ की तलाश?

Ashok Gehlot Political Carrier: राजस्थान में जो एक बार बीजेपी और एक बार कांग्रेस का जो रिवाज था वो इस बार भी नहीं बदला. कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करते हुए बीजेपी फिर से सरकार बना रही है.

Rajasthan Assembly Election Results: पिछले महीने संपन्न हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में हिंदी पट्टी के तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस को एक बार फिर पटखनी देते हुए किला फतेह किया है. इसके बाद से कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल तो उठ ही रहे हैं साथ ही मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के तीन प्रमुख चेहरे कमलनाथ, अशोक गहलोत और भूपेश बघेल के राजनीतिक भविष्य पर भी सवाल उठने लगे हैं.

यहां बात राजस्थान में कांग्रेस के बड़े नेता और तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके 72 साल के अशोक गहलोत की करेंगे. राजनीति में जादूगर के नाम विख्यात अशोक गहलोत राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री जरूर रह चुके हैं लेकिन उन्होंने उस तरह का मैजिक नहीं दिखा पाया जिस तरह से मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने दिखाया. हालांकि सचिन पायलट के साथ उनकी खींचतान और कांग्रेस पार्टी में आंतरिक कलह के बावजूद अशोक गहलोत ने वापसी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

अपनी योजनाओं को बनाया हथियार

राजस्थान के इस पूरे चुनाव में अशोक गहलोत का नाम गूंजता रहा. उन्होंने अपनी कल्याणकारी सरकारी योजनाओं के इर्द-गिर्द चुनाव प्रचार किया और बीजेपी से सबक लेते हुए इसे अपना सबसे बड़ा हथियार भी बनाया. उन्होंने राज्य के कोने-कोने में इसे पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी लेकिन फिर भी वो उस परंपरा को नहीं तोड़ पाए जो पिछले तीन दशकों से चली आ रही है.

मारवाड़ के जादूगर

अशोक गहलोत के बारे में एक चर्चा आम है कि वो जादूगर के बेटे हैं और वो अपने जादू से कुछ भी कर सकते हैं. साल 1980 में वो पहली बार जोधपुर से सांसद बने और 4 बार इस सीट से जीते. राजस्थान में राजनीति के दिग्गज आज भी इस बात का उदागरण देते हैं कि किस तरह से साल 1998 में अशोक गहलोत ने अपना जादू दिखाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परसराम मदेरणा को पछाड़ा और पहली बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने.

इस साल कांग्रेस ने मदेरणा के चेहरे पर चुनाव जीतकर राजस्थान में बंपर जीत हासिल की थी. राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि कांग्रेस की 150 से भी अधिक सीटों से जीत का एक कारण ये भी था कि जाट समुदाय ने खुलकर वोट किया था. उन्हें ये उम्मीद थी कि उनके नेता परसराम मदेरणा को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा लेकिन हुआ इसका उलटा.

अशोक गहलोत की खासियत

राजस्थान के अंदरूनी इलाकों, गावों में रहने वालों से लकेर जोधपुर के दुकान मालिकों तक जो उन्हें लंबे समय से जानते हैं वो इस बात का अचरज मानते हैं कि भले ही अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद रहे हों लेकिन वो बिना किसी अहंकार के लोगों से मिलते थे और उनके निजी जीवन के मामलों पर चर्चा भी करते थे.

पार्टी लाइन से हटकर लोगों तक पहुंचने की उनकी क्षमता ही थी, जिसने 2008 में 200 विधानसभा सीटों में से 96 सीटें जीतने के बाद सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को छह बसपा विधायकों का समर्थन हासिल करने में मदद की. बाद में सभी छह विधायक कांग्रेस में शामिल हो गये. इसी तरह का नजारा 2018 में भी देखा गया जब कई कांग्रेस के बागी विधायकों ने कहा था कि वे इस शर्त पर पार्टी को समर्थन देंगे कि गहलोत मुख्यमंत्री बनेंगे.

ये भी पढ़ें: Election Result 2023: राजस्थान में सत्ता विरोधी नहीं, विधायकों के खिलाफ थी ज्यादा लहर, आंकड़ों से समझिए कैसे डूबी कांग्रेस की नैया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget