एक्सप्लोरर

Rajasthan Election Result 2023: BJP की बढ़त के बीच गजेंद्र सिंह शेखावत का CM गहलोत पर निशाना, बोले- 'जादूगर का जादू खत्म'

Rajasthan Election 2023: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की बीजेपी की बढ़त के बीच प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ जीतने वाली है. जनता ने हकीकत पर वोट किया है.

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान में जैसे-जैसे वोटों की गिनती होती जा रही है बीजेपी लगातार बढ़त बनाती जा रही है. राजस्थान के चुनाव में जीत का दम भरने वाली कांग्रेस कहीं ना कहीं बहुत पीछे दिख रही है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीतने वाली है. अभी और इंतजार किजिए. वहीं उन्होंने अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि जादूगर का जादू खत्म हो गया है, उनका तिलिस्म टूट गया है. राजस्थान की जनता ने हकीकत पर वोट किया है.

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की राजस्थान में बीजेपी की बढ़त के बीच प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ जीतने वाली है. जनता ने हकीकत पर वोट किया है. 

‘जनता ने चुनाव कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने के लिए लड़ा’
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान की जनता ने ये चुनाव कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बाहर निकालकर फेंकने के लिए लड़ा है. तमाम तरह के प्रलोभन दिए गए है, झांसे दिए गए. लेकिन राजस्थान की जनता स्वाभिमानी जनता है. उन्होंने ये तय कर लिया था कि महिलाओं के सम्मान की रक्षा न करने वाली इस भ्रष्टाचारी सरकार को हम किसी भी तरह से बर्दास्त नहीं करेंगे. तमाम दावे खोखले साबित हुए, तमाम वादे खोखले साबित हुए. आधारवहीन कांग्रेस सरकार को जनता ने नकार दिया. जनता ने अशोक गहलोत की गारंटियों को फेल कर दिया. 

‘एमपी और छतीसगढ़ में बीजेपी बनाएगी सरकार’
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मध्यप्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि वहां दो तिहाई बहुमत के साथ बीजेपी सत्ता में आएगी. इसके अलावा छतीसगढ़ में भी बीजेपी सरकार बनाएगी. 

वहीं आपको बता दें कि राजस्थान में बीजेपी लगातार बढ़त बनाए हुए है. इसके अलावा क्षत्रीय पार्टियां और निर्दलीय भी कुछ सीटों पर आगे चल रहे है. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election Result 2023 Live: दूसरे राउंड में सचिन पायलट ने बनाई बढ़त, BJP ने 124 तो कांग्रेस 61 पर आगे


खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget