एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: बीजेपी कार्यालय पर जश्न की तैयारी, गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- 'सूरज पूर्व में ही उगेगा, इतना ही...'

Rajasthan Election 2023 Result: जीत का दावा करते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि "राजस्थान की जनता को कुछ घंटों में भ्रष्टाचारी और प्रदेश को लूटने वाली सरकार से छुटकारा मिलने वाला है."

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव मतगणना शुरू होने में महज 24 घंटे से भी कम समय बाकी है. वोटों की मतगणना से पहले ही बीजेपी में जश्न का माहौल है. पार्टी कार्यालय के बाहर टेंट लगाया गया है, इसके अलावा भी कई और तैयारियां की जा रही हैं. शनिवार (2 दिसंबर) की शाम पार्टी कार्यालय पर राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व विधायक अरुण चतुर्वेदी और पूर्व विधायक मोहन लाल गुप्ता बारी बारी से पहुंचे. विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले ही पार्टी कार्यलय में जश्न की सारी तैयारियां की जा रही हैं. 

इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दावा किया कि इस बार राजस्थान में बीजेपी को स्पष्ट और प्रचंड बहुमत मिलेगा. पांच साल बाद दोबारा राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनेगी.

प्रचंड बहुमत से जीत रही है बीजेपी
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जिस तरह यह स्पष्ट है कि "सूरज पूर्व में ही उगेगा, उतना ही ये भी स्पष्ट है कि इस बार बीजेपी ही सरकार बनाएगी." निर्दलीयों से बातचीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि "यह सब एक प्रक्रिया के तहत हो रहा है, लेकिन यह तय है कि बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीतने जा रही है." गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि "जनता ने इन चुनावों में मुखर होकर यह आवाज दी थी कि बीजेपी की सरकार बननी चाहिए और कांगेस की सरकार जानी चाहिए. यह अब साफ तौर पर लग रहा है कि यह भ्रष्ट सरकार अब जाएगी और बीजेपी सरकार आएगी, यह अटल सत्य है."

कांग्रेस पर सीपी जोशी ने लगाया ये आरोप
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड बहुमत के साथ विजय का दावा करते हुए कहा कि "प्रदेश की जनता को कुछ घंटों में भ्रष्टाचारी और प्रदेश को लूटने वाली सरकार से छुटकारा मिलने वाला है. प्रदेश में सुशासन का कमल खिलने वाला है." उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि "पांच वर्षों से नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान के नाम पर तुष्टिकरण करने वाली कांग्रेस सरकार को प्रदेश की जनता ने वोट की पेटी में दफन कर दिया है." 

सीपी जोशी ने कहा कि "चुनाव प्रचार में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित इनके प्रमुख नेता यहां आते रहे, लेकिन जब महिलाओं से दुष्कर्म हुआ, किसानों की जमीनें नीलामी के आदेश निकले, युवाओं के पेपर बेचकर उनका भविष्य बर्बाद हुआ है. तब जनता की चीत्कार इनको नहीं सुनाई दी." उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, उनके इन्हीं कामों का परिणाम है कि इन चुनाव परिणाम में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने जा रहा है."

ये भी पढ़ें: 

Rajasthan Election 2023: बीजेपी और कांग्रेस का खेल खराब कर सकते हैं मेवाड़ -वागड़ की इन 6 सीटें के निर्दलीय उम्मीदवार

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी
जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी
अजमेर में अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर आई बांग्लादेशी महिला, पूछताछ में अवैध घुसपैठ की बात कबूली
अजमेर में अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर आई बांग्लादेशी महिला, पूछताछ में अवैध घुसपैठ की बात कबूली
दौसा में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप, घर की दाल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे अस्पताल
दौसा में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप, घर की दाल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे अस्पताल
अलवर: पति से लड़ाई के बाद कार की डिग्गी में छिपकर ससुराल पहुंची पत्नी, बोली- 'ये मेरा ही घर है'
अलवर: पति से लड़ाई के बाद कार की डिग्गी में छिपकर ससुराल पहुंची पत्नी, बोली- 'ये मेरा ही घर है'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget