एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: '...इनसे मुझे लगाव है, मैं क्या कर सकता हूं'- PM Modi को लेकर अमरिंदर ने ऐसा क्यों कहा? जानिए

Punjab Election 2022: कैप्टन अमरिंदर ने इस दौरान पीएम मोदी के साथ अपनी पहली मुलाकात का भी ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि जालंधर में ही हम दोनों की पहली मुलाकात हुई थी.

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने जालंधर की अपनी रैली का एक वीडियो साझा करते हुए कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि कांग्रेस ने मुझे इसलिए बदल दिया क्योंकि उन्हें एक कठपुतली मुख्यमंत्री चाहिए था. 

कैप्टन अमरिंद सिंह ने ट्वीट किया, "मैंने हमेशा पंजाब के हित में फैसला लिया है. हमारे राज्य को आर्थिक संकट से निकालने के लिए डबल इंजन की सरकार की ज़रूरत है." 

रैली का जो वीडियो कैप्टन अमरिंद ने साझा किया उसमें वो कहते हुए दिखाई पड़ रहे हैं कि, "प्रधानमंत्री जी आप आए, मुझे बहुत खुशी है क्योंकि इनसे मुझे बहुत प्यार है. कांग्रेस यही कहती है न कि मुझे बीजेपी के लीडरों और प्रधानमंत्री और अमित शाह जी से प्यार है. मुख्यमंत्री का काम ही यही है कि जो भी प्रधानमंत्री हैं उनसे मिले, ये तो सभी का काम है. मुझे कोई ऐतराज़ नहीं क्योंकि इनसे मुझे प्यार है, मैं क्या कर सकता हूं."

कैप्टन अमरिंदर ने इस दौरान पीएम मोदी के साथ अपनी पहली मुलाकात का भी ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि जालंधर में ही हम दोनों की पहली मुलाकात हुई थी. उन्होंने कहा कि एक कार्यक्रम के दौरान हम दोनों (पीएम मोदी और कैप्टन अमरिंदर सिंह) एक दूसरे के पास बैठे थे. अब तीन साल बाद फिर से हम जालंधर में इकट्ठा हुए हैं.

 

रैली में पीएम मोदी का कांग्रेस निशाना

जालंधर की रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "पंजाब को एक ऐसी सरकार की जरूरत है जो देश की सुरक्षा के लिए गंभीर रहकर काम करे. कांग्रेस का इतिहास गवाह है कि वो कभी पंजाब के लिए काम नहीं कर सकती और जो काम करना भी चाहता है, वो उसके आगे हजार रोड़े खड़े कर देती है."

पीएम मोदी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर कहा, "बीजेपी पंजाब का कल्याण करके देगी. मुझे खुशी है कि अब हमारे साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह जैसा नेतृत्व है. पंजाब को हम मिलकर आगे बढ़ाएंगे." उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं से पता चला है कि उन्होंने कैप्टन साहब को क्यों हटाया. उन्होंने खुद कहा है कि पंजाब सरकार को हम नहीं चलाते थे, भारत सरकार चला रही थी. इसका मतलब ये हुआ कि कांग्रेस की सरकारें संविधान के आधार पर नहीं, दिल्ली से एक परिवार चलाता है. कैप्टन साहब ने अगर भारत सरकार के साथ मिलकर काम किया तो क्या ये संविधान का आदर करना नहीं है?

UP Election 2022: 'वोटिंग के दौरान साइकिल का बटन दबाने पर वीवीपैट से निकल रही कमल की पर्ची', सपा ने लगाए गंभीर आरोप 

UP Election 2022: Jhansi में Akhilesh Yadav पर Amit Shah का हमला, कहा- जब लूट का पैसा पकड़ा जाता है, तब सपा सुप्रीमो के पेट में दर्द होता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget