एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: AAP के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान का Exclusive इंटरव्यू, बताया ऐलान में क्यों हुई देरी

Punjab Election: भगवंत मान ने कहा कि, अब तक ये लोग बोल रहे थे कि केजरीवाल खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, अब जब ऐलान कर दिया है तो ये लोग कई तरह की दूसरी बातें करने लगे हैं.

Bhagwant Singh Mann: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है. खुद अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ पहुंचकर उनके नाम का ऐलान किया. बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद भगवंत मान ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में भगवंत मान ने कहा कि, लोगों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उससे मेरी जिम्मेदारी अब डबल हो चुकी है. 

मेरी उम्मीदवारी पब्लिक कोटे से हुई है - भगवंत मान
बहुमत के आंकड़े को पार करने के सवाल पर भगवंत मान ने कहा कि, आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि जिस तरह से पंजाब में खुशी मनाई गई है. आमतौर पर पार्टियां किसी कोटे से सीएम उम्मीदवार तय करती हैं कि यही हमारा सीएम होगा. मुझे खुशी इस बात की है कि मैं पब्लिक के कोटे से हूं. पंजाब में इतनी खुशी कभी नहीं मनाई गई है. इसका मतलब लोग मुझ पर विश्वास कर रहे हैं. साथ ही मेरी जिम्मेदारी भी दोगुनी हो गई है.  

ये भी पढ़ें - Punjab Election 2022 Poll of Polls: आप-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, जानें, अकाली दल, बीजेपी और कैप्टन की पार्टी का हाल

कांग्रेस क्यों नहीं बता पा रही है सीएम का चेहरा?
बीजेपी और कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए भगवंत मान ने कहा कि, अब तक ये लोग बोल रहे थे कि केजरीवाल खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, अब जब ऐलान कर दिया है तो ये लोग कई तरह की दूसरी बातें करने लगे हैं. मै पिछले 7 साल से संसद में हूं और बड़े-बड़े दिग्गजों की जमानत जब्त कराकर लोगों ने वहां भेजा है. लोकसभा में सबसे ज्यादा मुद्दे उठाने को लेकर मेरा नाम है. भगवंत मान ने कहा कि, कांग्रेस क्यों नहीं बता पा रही है कि उनका सीएम चेहरा कौन होगा. 

कांग्रेस को खुली डिबेट के लिए चुनौती
भगवंत मान ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि, अगर वो चाहें तो पंजाब के मुद्दों पर मेरे साथ डिबेट करने बैठ सकते हैं. अब रैलियां तो हो नहीं रहीं, जैसे अमेरिका में होता है डिबेट करवाई जाए. हमने पंजाब को दोबारा पंजाब बनाना है. जब भगवंत मान से पूछा गया कि आखिर पार्टी ने सीएम उम्मीदवार के ऐलान में इतनी देरी क्यों की? इस पर उन्होंने कहा कि, देरी नहीं हुई है. पार्टी का कैंपेन अब ऊपर उठेगा. इस दौरान पार्टी ने सर्वे किया, लोगों से राय ली गई. जिसमें समय लगता है. 

ये भी पढ़ें - Akhilkesh Attacks BJP: ‘डरी हुई सरकार ही एजेंसियों का सहारा लेती है, खत्म हो रहे रोजगार’, अखिलेश यादव ने ऐसे किए बीजेपी पर वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget