एक्सप्लोरर

Akhilkesh Attacks BJP: ‘डरी हुई सरकार ही एजेंसियों का सहारा लेती है, खत्म हो रहे रोजगार’, अखिलेश यादव ने ऐसे किए बीजेपी पर वार

UP Election 2022: समावादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. अखिलेश ने कहा कि डरी हुई सरकार ही जांच एजेंसियों का सहारा लेती है.

Akhilesh Yadav Attacks BJP: यूपी चुनाव को लेकर सियासत तेज होती जा रही है. ज्यों-ज्यों मतदान की तारीख पास आती जा रही है राजनीतिक हमले और तेज होते जा रहे हैं. समावादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को बीजेपी पर एक बार फिर से जोरदार हमला बोला है. अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि डरी हुई सरकार ही जांच एजेंसियों का सहारा लेती है.

अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे यूपी में जिन किसानों के फसलों का नुकसान हुआ उनमें किसी को मुआवजा नहीं दिया गया. उन्होंने बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि आज महंगाई के कारण किसानों की कमाई आधी हो गई है. सपा चीफ ने कहा कि महंगाई बढ़ाई  गई है. नौकरी, रोजगार खत्म हो रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि एयरपोर्ट बेची जा रही है और पानी के जहाज बिक गए.

ये भी पढ़ें: BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी इस्तीफा देने को तैयार, केंद्रीय नेतृत्व को पत्र लिखकर कही ये बात

'सपा की मान्यता रद्द करने की याचिका बीजेपी स्पॉन्सर्ड'

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा ने फ़ैसला किया है कि जिनके पास घरेलू बिजली कनेक्शन है, वो लोग वर्तमान में जिसके नाम से है उसका नाम फ्री बिजली के लिए नाम रजिस्टर करें. उन्होंने कहा कि कल से सपा नाम रजिस्ट्रेशन का काम शुरू करेगी. जिनके पास घरेलू कनेक्शन नहीं है वो आधार कार्ड या राशन कार्ड पर लिखे नाम से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. फ्री बिजली के मुद्दे को लेकर घर घर जाने की कोशिश के लिए ये नाम लिखाओ अभियान शुरू किया जा रहा है.

उन्होंने सपा की मान्यता रद्द करने की याचिका के सवाल पर कहा कि ये बीजेपी स्पॉन्सर्ड पीआईएल है. मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री पर क्या मामले दर्ज नहीं थे? सपा के कई लोगों पर झूठे मुक़दमे हैं. रामपुर के ज़िलाधिकारी ने सरकार के इशारे पर आज़म खान पर झूठे मुक़दमे दर्ज कराए.

सपा चीफ ने आगे अब्दुल्ला आज़म पर कहा कि इन्हें फंसाने में कांग्रेस और बीजेपी दोनों शामिल थे. सरकार ने जानबूझकर बिजली का बिल नहीं भेजा क्योंकि बिल ज़्यादा आने वाला है. उन्होंने कहाकि कृष्णा पटेल जी ने जैसे ही सपा से गठबंधन किया उनके ख़िलाफ़ एजेंसियां काम करना शुरू कर चुकी है.

अखिलेश यादव ने कहा कि हमने अलग अलग ज़रिए से लोगों से सुझाव लिए हैं, इन सुझावों के आधार पर हम घोषणापत्र बना रहे हैं. बीजेपी के घोषणापत्र के बाद हम अपना घोषणापत्र लाएंगे. हम 69 हज़ार शिक्षक भर्ती के लिए आंदोलन कर रहे छात्रों के पक्ष में हैं, ये मामला घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Punjab CM on ED Raids: रिश्तेदार पर पड़े ED के छापे से भड़के सीएम चन्नी, बोले- मुझे किया जा रहा टारगेट, बंगाल चुनाव में भी यही हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget