एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022 Poll of Polls: आप-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, जानें, अकाली दल, बीजेपी और कैप्टन की पार्टी का हाल

Punjab Election 2022 Opinion Poll: पंजाब में 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. इस चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस का मुकाबला, आप, अकाली दल और बीजेपी-पंजाब लोक कांग्रेस गठबंधन से है.

Poll of Polls: यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनावी सरगर्मी तेज है. उम्मीदवारों के नाम पर महामंथन का दौर सभी दलों में चल रहा है. पंजाब में आज आम आदमी पार्टी ने अपना सीएम चेहरा पेश कर दिया गया है. भगवंत मान (Bhagwant Mann) पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार बनाए गए हैं. कमोबेश पंजाब की राजनीति में सीएम का चेहरा साफ हो चुका है. कांग्रेस ने औपचारिक एलान तो नहीं किया है लेकिन चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ही सीएम चेहरा होंगे ऐसे संकेत मिलने लगे हैं. अकाली दल से सुखबीर बादल (Sukhbir Singh Badal) सीएम का चेहरा हैं. बीजेपी और अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस ने चेहरे की घोषणा नहीं की है.

इस बीच पंजाब में चुनाव की तारीख भी बदल चुकी है. पहले 14 को चुनाव होने थे लेकिन अब 20 फरवरी को वोटिंग होगी. इस बदलाव के दौर में एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर लगातार सर्वे कर रहा है. इस बीच हम आपको पोल ऑफ पोल्स के आंकड़े भी पेश कर रहे हैं. जिसमें सत्तारूढ़ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में कड़ी टक्कर दिख रही है. 

एबीपी-सी वोटर (ABP C Voter Survey) के मुताबिक, कांग्रेस को 37 से 43, आप को 52 से 58, अकाली दल को 17 से 23 और बीजेपी को एक से तीन सीटें मिल सकती है. Republic P-MARQ के सर्वे में कहा गया है कि कांग्रेस को 42 से 48, आप को 50 से 56, अकाली दल को 13 से 17 और बीजेपी को एक से दो सीटें मिल सकती है. वहीं India News- जन की बात के सर्वे में कहा गया है कि कांग्रेस को 32 से 42, आप को 58 से 65, अकाली दल को 15 से 18 और बीजेपी को एक से दो सीटें मिल सकती है.

सर्वे एजेंसी कांग्रेस आप अकाली दल बीजेपी
ABP C Voter 37-43 52-58 17-23 1-3
Republic P-MARQ 42-48 50-56 13-17 1-3
Polstrat NewsX 40-45 47-52 22-26 1-2
India Ahead-ETG 40-44 59-64 8-11 1-2
DB Live 68-70 26-28 13-15 4-6
Time now- VETO 41-47 54-58 11-15 1-3
India News- जन की बात 32-42 58-65 15-18 1-2
Poll of Polls 43-48 49-54 14-18 1-3

इन सभी सर्वे का औसत यानि पोल ऑफ पोल्स पर नजर डालें तो, कांग्रेस को 43 से 48 सीटें मिल सकती है. वहीं आम आदमी पार्टी को 49 से 54, अकाली दल को 14 से 18 और बीजेपी गठबंधन को एक से तीन सीटें मिल सकती है. 

2017 के आंकड़े
2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 77, अकाली दल को 15, आप को 20, बीजेपी को तीन और अन्य को दो सीटें मिली थी.

Punjab Polls: भगवंत मान कहां से लड़ेंगे चुनाव, चन्नी के रिश्तेदारों पर छापेमारी कितनी सही? जानें Exclusive बातचीत में क्या-क्या बोले AAP के CM उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget