एक्सप्लोरर

क्या बटला हाउस एनकाउंटर पर सवाल उठाना शहीदों का अपमान नहीं था-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के अररिया में थे और वहां उन्होंने 2008 के बटला हाउस एनकाउंटर का जिक्र किया. रैली में पीएम मोदी ने पूछा कि क्या बटला हाउस एनकाउंटर पर सवाल उठाना शहीद का अपमान नहीं था?

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच चुनावी बयानों को लेकर जमकर राजनीति हो रही है. भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के शहीद हेमंत करकरे को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान पर अभी हलचल चल ही रही है कि इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बटला हाउस एनकाउंटर का मुद्दा चर्चा में ले आए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के अररिया में थे और वहां उन्होंने 2008 के बाटला हाउस एनकाउंटर का जिक्र किया. रैली में पीएम मोदी ने पूछा कि क्या बटला हाउस एनकाउंटर पर सवाल उठाना शहीद का अपमान नहीं था? बटला हाउस एनकाउंटर में आतंकियों से लड़ते हुए दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा शहीद हुए थे. 10-11 साल से बटला हाउस एनकाउंटर का वही विवाद रह रहकर उठता रहता है.

पीएम मोदी ने चुनावी रैली में कहा कि 26/11 को मुंबई में आतंकियों ने हमला किया तो कांग्रेस सरकार ने सेना को कुछ भी जवाब देने से मना कर दिया. कांग्रेस ने पाकिस्तान से आये आतंकियों को जवाब देने के बजाए हिंदुओं के साथ आतंकी शब्द चिपकाने के लिए साजिश की. योजना बनाकर जांच की पूरी दिशा बदल दी. इसी तरह की वोट बैंक की राजनीति उस समय की गई थी जब दिल्ली के बटला हाउस में हमारे वीरों ने बम धमाकों में शामिल आतंकियों को मारा था. लेकिन आतंकियों पर कार्रवाई से खुश होने के बजाय, कांग्रेस के बड़े नेताओं की आंखों में आसूं आ गए थे.

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार में आतंकवाद के खिलाफ पहले सर्जिकल स्ट्राइक हुई और फिर एयर स्ट्राइक हुई. परिणाम ये हुआ कि जो पाकिस्तान पहले चोरी और सीनाजोरी करता था, वो आज दुनिया में जाकर गुहार लगा रहा है, भारत ने आतंकियों को घर में घुसकर मारा. मैं हमारे जवानों के पराक्रम पर सवाल उठाने वालों को चुनौती देता हूं कि हिम्मत है तो चुनाव में जनता के बीच जाओ और पुलवामा के शहीदों का हमने जो बदला लिया है उसपर चर्चा करके देखो, सेना के पराक्रम पर सवाल पूछकर देखो, मेरी चुनौती है नहीं पूछ पाएंगे.

ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, नॉर्थ ईस्ट और सारे क्षेत्रों का विकास मेरा सपना है. हमें मिलकर, एकजुट होकर विकास के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाना है. आपके इस चौकीदार की सरकार में दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ केयर स्कीम 'आयुष्मान भारत' देश में चल रही है. हर वर्ष गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलना संभव हुआ है. हमें मिलकर चौकीदारी करनी है.

झूठ की राजनीति करने वाले बिहार में अफवाह फैला रहे हैं. वो कह रहे हैं सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए जो 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है. वो आरक्षण बाद में खत्म कर दिया जा रहा है. ऐसे झूठ पीढ़ी दर पीढ़ी चल रहे हैं, बाप भी चलाता था, बेटा भी चला रहा है. मैं कहना चाहता हूं कि जो आरक्षण बाबा साहब करके गए हैं उसे कोई हाथ नहीं लगा सकता.

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी जाति और पंथ से पहले हम भारतीय हैं, हमारी पहचान भारतीय है. मां भारती की सेवा और साधना की इस भावना के साथ ही, बीते 5 वर्षों में मैंने आपकी सेवा करने का प्रयास किया है.

साध्वी प्रज्ञा ने क्या कहा था दरअसल साध्वी प्रज्ञा ने मुंबई हमलों में शहीद हुए एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे को लेकर विवादास्पद बयान देते हुए कहा था कि मैंने उसे कहा था कि तेरा सर्वनाश होगा और इसके बाद सवा महीने के भीतर उसे आतंकवादियों ने मार डाला.

साध्वी प्रज्ञा पर चुनाव आयोग सख्त हालांकि इसके बाद एमपी चुनाव आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई की है. जिला चुनाव अधिकारी और कलेक्टर ने नोटिस जारी करके साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को आचार संहिता के तहत एक दिन के भीतर हेमंत करकरे पर उनकी टिप्पणी के लिए स्पष्टीकरण देने को कहा है.

यह भी पढ़ें-

मोदी का ममता पर हमला, कहा- दो चरणों के बाद स्पीडब्रेकर दीदी की नींद उड़ी, 23 मई को होगा गुंडागर्दी का हिसाब

दिल्ली: गठबंधन पर बोली AAP, अगर मोदी-शाह की जोड़ी सत्ता में आई तो कांग्रेस होगी जिम्मेदार

छत्तीसगढ़ः कांग्रेस विधायक ने कहा- पीएम मोदी को फांसी पर लटका देना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget