एक्सप्लोरर

I.N.D.I.A लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एकजुट, मुंबई की बैठक से क्या निकला सामने? प्वाइंट्स में समझिए

Opposition Alliance: मुंबई में दो दिनों तक चली 28 विपक्षी दलों की बैठक में 2024 चुनाव को लेकर कई निर्णय लिए गए. यहां जान लीजिए सबकुछ.

Mumbai Opposition Meet: पटना और बेंगलुरु की दो सफल बैठकों के बाद मुंबई में आयोजित तीसरी बैठक में विपक्षी दलों के 'इंडिया' गठबंधन ने कई प्रस्ताव पारित किए. 31 अगस्त और 1 सितंबर, दो दिन चली इंडिया अलायंस की मीटिंग में सभी दलों ने सीट-बंटवारे समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. वहां उपस्थित सभी विपक्षी दलों ने 2024 का लोकसभा चुनाव साथ एकसाथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है.

बैठक के बाद सभी दिग्गज नेताओं ने बारी-बारी से बीजेपी सरकार पर हमला कर मोदी सरकार पर कटाक्ष किया. इंडिया गठबंधन की बैठक में कॉर्डिनेशन कमेटी समेत पांच समितियां बनाई गई है, जिससे आगे की रणनीति पर सभी पार्टियों के साथ तालमेल कायम रहे. 

मुंबई में हुई I.N.D.I.A बैठक की महत्वपूर्ण बातें इन 10 प्रमुख प्वाइंट्स में समझें-

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन इंडिया लोकसभा चुनावों में बीजेपी को हराने में पूरी तरह सक्षम है. पीएम मोदी का जिक्र कर कहा कि उनका कांग्रेस मुक्त भारत का सपना कभी पूरा नहीं होने वाला. उन्होंने कहा कि अंग्रेज भी कभी पार्टी को खत्म नहीं कर पायी थी. 
  • इंडिया गठबंधन बैठक में कॉर्डिनेशन कमेटी समेत पांच समितियां बनाई गई. कॉर्डिनेशन के अलावा 19 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति, सोशल मीडिया से संबंधित 12 सदस्यीय कार्य समूह, मीडिया के लिए 19 सदस्यीय कार्यसमूह और शोध के लिए 11 सदस्यीय समूह गठित किया है.  
  • पांचों समितियों में सबसे अहम कॉर्डिनेशन कमेटी है, जो गठबंधन के लिए चुनावी रणनीति बनाने का काम करेगी. इसके अलावा प्रचार, मीडिया, सोशल मीडिया, रिसर्च को लेकर भी अलग–अलग समितियां बनाई गई हैं. सभी समितियों में प्रमुख दलों से एक-एक नेताओं को शामिल किया गया है. 
  • बैठक में एक 14 सदस्यों वाली कॉर्डिनेशन कमिटी के गठन की घोषणा की गई. जो सभी दलों को एक निर्णय लेने में मदद करेगी. इस पैनल में कांग्रेस से केसी वेणुगोपाल, एनसीपी से शरद पवार, डीएमके से टीआर बालू , जेएमएम से हेमंत सोरेन, शिवसेना यूबीटी से संजय राउत,आरजेडी तेजस्वी यादव और टीएमसी से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी शामिल हैं. जबकि केजरीवाल की पार्टी AAP ,सपा, जेडीयू,सीपीआई, एनसी, पीडीपी, सीपीआई (एम) अपने सदस्य का नाम बाद में तय करेंगे.
  • वायनाड सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और बिहार के मुख्यमंत्री इस कॉर्डिनेशन कमेटी में शामिल नहीं हैं. शायद इन्हें दूसरी जिम्मेदारी दी जायेगी. बैठक में जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया नाम वाले थीम पर पूरे देश में अभियान चलाने की बात कही गई. 
  • इंडिया गठबंधन की कैंपेन कमेटी में कुल 19 सदस्यों के शामिल किया हैं, जिसमें कांग्रेस के गुरदीप सिंह सप्पल, जेडीयू से संजय झा, शिवसेना (यूबीटी) के अनिल देसाई, आरजेडी से संजय यादव, एनसीपी के पीसी चाको, जेएमएम से चंपई सोरेन, सपा से किरणमय नंदा, आप के संजय सिंह, सीपीआईएम के अरुण कुमार, सीपीआई से बिनॉय विश्वम हैं. 
  • सोशल मीडिया ग्रुप में 12 सदस्य हैं. जिसमें कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत, आरजेडी के सुमित शर्मा, सपा के आशीष यादव, सपा से ही राजीव निगम, आप के राघव चड्ढा, जेएमएम की अभिनंदिनी,सीपीएम के प्रांजल, पीडीपी की इल्तिजा महबूबा, सीपीआई के बालचंद्रन कांगो, नेशनल कॉन्फ्रेंस से इफ्रा,  सीपीआईएम वी अरुण कुमार, टीएमसी का एक सदस्य  शामिल है. 
  • विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक ने सीट शेयरिंग जैसी प्रमुख मुद्दों पर भी बात की गई. सीट-बंटवारे पर निर्णय को लेकर कहा गया, इसकी व्यवस्था तुरंत शुरू की जाएगी और सभी दलों के साथ सीट की लेन-देन में सहयोग की भावना के साथ 30 सितंबर तक पूरी की जाएगी.
  • इंडिया के सदस्य कुछ दिनों में पूरे देश में एक व्यापक रैलियां आयोजित करना शुरू करेंगे. साथ ही सभी तबके के लोगों से सार्वजनिक सरोकार और महत्व के मुद्दों पर उनकी राय लेने का काम करेंगे. इसके लिए भी एक अलग से कमेटी बनाई जाएगी. 
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नेताओं से एक सामूहिक एजेंडे को तैयार करने के लिए बुलेट प्वाइंट तैयार करने को कहा है. साथ ही कहा कि सरकार प्रतिशोध की राजनीति के कारण आने वाले महीनों में हमलों, छापों और गिरफ्तारियां करवा सकती हैं, जिसके लिए सभी को तैयार रहना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Aditya L1 Launch Live: सूर्य के सफर पर निकला इसरो का आदित्य एल1, लाखों लोग बने लॉन्चिंग के गवाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget