एक्सप्लोरर

मुंबई: क्या शिवसैनिकों की नाराजगी के चलते लटक गया BJP सांसद किरीट सोमैया का टिकट?

बीजेपी ने कल लोकसभा चुनाव 2019 के लिए महाराष्ट्र से अपने 16 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है. लेकिन इन 16 नामों में किरीट सोमैया का नाम कहीं नहीं है. जिसे लेकर कहा जा रहा है कि शिवसैनिकों की नाराजगी की वजह से उनके नाम का एलान नहीं किया गया.

मुंबई: महाराष्ट्र में बीजेपी शिवसेना गठबंधन होने के बाद दोनों पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आदेश दिया है कि गठबंधन धर्म का पालन किया जाए. लेकिन महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से केवल एक सीट ऐसी है, जहां शिवसैनिक उद्धव ठाकरे के आदेश के बावजूद गठबंधन धर्म का पालन शायद ना करें. ये सीट है बीजेपी सांसद किरीट सोमैया की उतर पूर्व मुंबई की.

बीजेपी यहां से किरीट सोमैया को टिकट देना चाहती है. लेकिन शिवसैनिक किरीट के नाम पर मानने के लिए तैयार नहीं हैं. शिवसैनिकों में साफ़ शब्दों में कहा कि हम किरीट सोमैया के लिए काम नहीं करेंगे. कहा जा रहा है कि शिवसैनिकों की इस नाराज़गी के चलते बीजेपी ने इस सीट पर से अभी तक उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है.

2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में किरीट सोमैया ने शिवसेना पर बोला था तीखा हमला

उद्धव ठाकरे के आदेश के बाद भी शिवसैनिक किरीट सोमैया के पक्ष में उतरेंगे इस बात को लेकर शक बना हुआ है. 2014 के विधानसभा चुनावों में गठबंधन टूटने के बाद बीजेपी के कई नेताओं ने शिवसेना पर ज़ोरदार हमला किया था. उनमें सबसे आगे किरीट सोमैया थे.

शिवसैनिकों में किरीट को लेकर इंतनी ज्यादा नारजगी इसलिए भी है, क्योंकि उन्होंने शिवसेना और ठाकरे परिवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे. किरीट के इन बयानों से शिवसैनिक काफ़ी नाराज़ हुए थे. ये नाराज़गी गठबंधन होने के बाद भी कम नहीं हुई है.

बीजेपी तलाश रही है किरीट सोमैया का विकल्प!

बीजेपी और शिवसेना दोनों स्थानीय कार्यकर्ताओं को मनाने की कोशिश कर रही है. लेकिन इस बात की उम्मीद कम ही है कि शिवसैनिक मान जाएं. बीजेपी के सामने मुश्किल इस बात की है कि किरीट के अलावा यहां उसके पास कोई मज़बूत उम्मीदवार नहीं है. लेकिन शिवसैनिकों के तेवर देखते हुए बीजेपी ने उम्मीदवार ढूँढना शुरू कर दिया. कहा जा रहा है कि अगर किरीट सौमय्या के नाम पर रज़ामंदी नहीं होती तो प्रकाश मेहता, पार्षद मनोज कोटक और प्रवीण छेड़ा को टिकट मिल सकता है.

एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले सैम पित्रोदा ने ABP न्यूज से कहा- लोकतंत्र में सवाल पूछना हमारा हक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget