एक्सप्लोरर

Gujarat Election: केजरीवाल के रोड शो में लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, दिल्ली सीएम बोले- मैं दिल जीतूंगा

Kejriwal Roadshow: मोदी-मोदी के नारे लगने पर केजरीवाल ने कहा कि बाकी पार्टियां जिन जरूरी मुद्दों पर काम नहीं करतीं, उनकी पार्टी करेगी. एक बार पांच साल दीजिए, काम नहीं किया तो फिर सामने नहीं आऊंगा.

Modi Slogans in Kejriwal Roadshow: गुजरात के पंचमहाल जिले के हालोल में रविवार (20 नवंबर) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejrial) के रोड शो के दौरान कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के पक्ष में नारे लगाए. इस पर 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक ने प्रतिक्रिया भी दी. 

उल्लेखनीय है कि गुजरात में अगले महीने विधानसभा चुनाव है. पहले चरण के मतदान के लिए दो हफ्ते से भी कम समय बचा है. गुजरात में अबकी बार 'आप' के लिए संभावना देख रहे केजरीवाल जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह वह दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित कर रहे थे तो शाम को गुजरात में रोड शो किया. 

मोदी के पक्ष में नारे लगाए जाने पर केजरीवाल यह बोले

रोड शो में लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘कुछ लोग ‘मोदी, मोदी’ चिल्ला रहे हैं. मैं उनसे कहना चाहूंगा कि वे जिस किसी के भी पक्ष में नारा लगाना चाहते हैं, लगाएं लेकिन यह केजरीवाल ही है जो आपके बच्चों के लिए विद्यालय बनाएगा. आप जितना चाहे नारा लगा लें लेकिन यह केजरीवाल ही है जो आपको मुफ्त बिजली देगा.’’ उन्होंने कहा कि ‘आप’ एक दिन मोदी के पक्ष में नारे लगा रहे इन लोगों का दिल जीतेगी.

'एक दिन हम आपका दिल जीतेंगे'

'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. आप जिस किसी के पक्ष में नारा लगाना चाहते हों, लगा सकते हैं. एक दिन हम आपका दिल जीतेंगे और आपको अपनी पार्टी में लाएंगे.’’

उन्होंने नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार और 3,000 रुपये के बेरोजगारी भत्ते की अपनी पार्टी की गारंटी को दोहराते हुए कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में युवक बेरोजगार हैं.

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘‘कोई ऐसी पार्टी नहीं है जो स्कूलों की बात करती हो. क्या किसी पार्टी ने विद्यालय, अस्पताल बनाने, नौकरियां और मुफ्त बिजली देने का वादा किया? यह बस हमारी ही पार्टी है, जो इन मुद्दों की बात करती है.’’

केजरीवाल ने की लोगों से ये अपील

केजरीवाल ने कहा कि अगर लोगों को गुंडागर्दी और गालियां देना पसंद हो तो वे भारतीय जनता पार्टी का समर्थन कर सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप चाहते हैं कि विद्यालय बने, मेरे पास आइए. मैं इंजीनियर हूं. अगर आपको बिजली, अस्पताल और सड़कों की जरूरत है तो मेरे पास आइए. अन्यथा गुंडागर्दी के लिए उनके पास जाइए.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पांच साल मांगने के लिए यहां आया हूं. आपने उन्हें 27 साल दिए, मुझे पांच साल दीजिए. अगर मैंने काम नहीं किया तो मैं फिर आपके सामने कभी नहीं आऊंगा.’’ बता दें कि गुजरात में विधानसभा के लिए दो चरणों- एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना हिमाचल प्रदेश के साथ आठ दिसंबर को की जाएगी. 

यह भी पढ़ें- PM Modi In Gujarat: क्यों पीएम मोदी अचानक गांधीनगर के बीजेपी कार्यालय पहुंचे, शेड्यूल में नहीं था कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget