एक्सप्लोरर

PM Modi In Gujarat: क्यों पीएम मोदी अचानक गांधीनगर के बीजेपी कार्यालय पहुंचे, शेड्यूल में नहीं था कार्यक्रम

Gujarat Assembly Election 2022: पीएम नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात में हैं. रविवार को उन्होंने राज्य में कई रैलियों को संबोधित किया.

PM Modi Gujarat Visit: गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए युद्ध स्तर पर प्रचार चल रहा है. बीजेपी (BJP) के लिए पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता मैदान में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में रविवार (20 नवंबर) को पीएम मोदी ने गुजरात में ताबड़तोड़ रैलियां कीं. पीएम ने प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की. इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी बिना तय कार्यक्रम के अचानक गांधीनगर में बीजेपी कार्यालय पहुंचे.  

प्रधानमंत्री गांधीनगर राज भवन में रात्रि विश्राम से पहले कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे. उन्होंने कार्यकर्ताओं की जानकारी ली और नेताओं का मार्गदर्शन किया. प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में करीब 40 मिनट तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इससे पहले दिन में पीएम मोदी ने वेरावल, धोराजी, अमरेली और बोटाद में रैलियां की थीं. वेरावल में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने और मतदान के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने का भी अनुरोध किया. 

गुजरात में पीएम की ताबड़तोड़ रैलियां

पीएम मोदी ने रैली में कहा कि आज गुजरात का तट फलफूल रहा है. गुजरात के बंदरगाह हिन्दुस्तान की समृद्धि का द्वार बन गए हैं. सौराष्ट्र में चुनाव में यह मेरी पहली रैली है और वह भी सोमनाथ की पावन भूमि पर. उन्होंने कहा कि दो दशकों के हमारे एकजुट प्रयासों का परिणाम है कि बीजेपी को जनता का अपार आशीर्वाद मिल रहा है. 

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी का एक ही लक्ष्य है गुजरात को विकसित और समृद्ध बनाना. इसलिए आपका आशीर्वाद मेरे लिए महत्वपूर्ण है. गुजरात के नागरिक, कच्छ-काठियावाड़ के नागरिक, आप मेरे शिक्षक हैं और आपने मुझे प्रशिक्षित किया है. 

तीन दिवसीय दौरे पर हैं गुजरात में

पीएम मोदी ने अमरेली की रैली में कहा कि अमरेली आकर ऐसा लगता है जैसे घर आ गया हूं. अमरेली जिला समुद्री व्यापार का केंद्र बनने जा रहा है जो इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा. इसके बाद पीएम मोदी (PM Modi) गांधीनगर पहुंचे. प्रधानमंत्री अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत शनिवार (19 नवंबर) को गुजरात पहुंचे थे. बता दें कि, गुजरात में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश चुनाव के साथ गुजरात के भी नतीजे घोषित किए जाएंगे. 

ये भी पढे़ं-

Gujarat Election 2022: मेधा पाटकर के साथ चलने पर राहुल गांधी पर पीएम मोदी ने साधा निशाना, कहा- 'महिला जिसने रोक दी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget