एक्सप्लोरर

एमसीडी चुनाव: वोटर लिस्ट से कई नाम डिलीट होने का BJP का दावा, AAP पर साजिश का आरोप, खटखटाया EC का दरवाजा

MCD Election 2022: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी का नाम भी वोटर लिस्ट में नहीं मिला, जिसके कारण वो वोट नहीं डाल सके. इस मामले पर अब राजनीति भी शुरू हो चुकी है.

MCD Polling 2022: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सभी 250 वार्ड के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है. दोपहर 2 बजे तक 30 फीसदी वोटिंग हुई है. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) तथा कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. नए परिसीमन के कारण इस बार कुछ वोटरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई जगहों पर वोटर लिस्ट में लोगों का नाम नहीं मिलने से उन्हें बिना वोट डाले ही वापस जाना पड़ा. 

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी का नाम भी वोटर लिस्ट में नहीं मिला, जिसके कारण वे वोट नहीं डाल सके. इस मामले पर अब राजनीति भी शुरू हो चुकी है. दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने इस मामले में आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए इसे बड़ी साजिश बताया है. बीजेपी सांसद ने दावा किया है कि केजरीवाल सरकार ने बीजेपी समर्थकों का वोट काट दिया है. उन्होंने दावा किया है कि 450 लोगों का वोट काट दिया गया.

तिवारी ने जेल भेजने की दी चेतावनी

मनोज तिवारी ने कहा कि 'उनके पास कई सारे लोग आ गए जिन्होंने ये शिकायत की कि उनके नाम काट दिए गए हैं.' उन्होंने कहा कि '450 लोगों के नाम डिलीट कर दिए गए हैं. ये चिंतत करने वाली बात है कि 450 लोगों का वोट काट दिया गया है. यह साजिश है. साजिश रचने वालों की जगह जेल में है. आप पार्टी जहां जहां बीजेपी के वोट हैं वहां वहां नाम कटवा रही है.' 

बीजेपी ने चुनाव आयोग से की शिकायत

बीजेपी सांसद ने इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत करने की जानकारी दी, साथ ही आगे लीगल एक्शन लेने की बात कही. उन्होंने कहा कि 'अगर 500-500 वोट कट जाएं, एक ही ब्लॉक में और वार्ड में तो 100-150 वोटों से जीत होती. ये ऐसी साजिश कर रहे हैं जो कि अक्षम्य अपराध है. उन्होंने कहा कि अभी तो हमने दिल्ली चुनाव आयुक्त से शिकायत की है. अभी हम लोग लीगल एक्शन भी लेंगे.'

अनिल चौधरी भी नहीं डाल सके हैं वोट

दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी का वोट भी कट गया है. वोटर लिस्ट से नाम कटने पर अनिल चौधरी ने कहा कि, "मेरा वोटर लिस्ट में नाम नहीं है, जिस बूथ पर हूं वहां मेरा नाम नहीं है. जब तक ऑफिसियल कुछ नहीं आता तब तक कुछ नहीं कहां जा सकता है, मैं अपना नाम पता करने की कोशिश कर रहा हू्ं." अनिल चौधरी ने इसके लिए बीजेपी और AAP को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि 'और लोगों की भी शिकायत आ रही है कि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है.'

कांग्रेस ने BJP-AAP को ठहराया जिम्मेदार

चौधरी ने आरोप लगाया कि 'उत्तर प्रदेश की तर्ज पर दिल्ली में भी खासतौर से दलित और मुस्लिम बाहुल्य इलाके में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं और इसके लिए बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों ही जिम्मेदार है.' उन्होंने कहा कि 'मैंने चुनाव आयोग में शिकायत की है, लेकिन कोई यह बताने को तैयार नहीं है कि उनका नाम क्यों काटा गया?'

सिसोदिया ने बीजेपी पर लगाया आरोप

इस मुद्दे पर AAP नेता और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की प्रतिक्रिया भी सामने आ चुकी है. डिप्टी सीएम सिसोदिया ने भी इसे बड़ी साजिश बताते हुए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है. सिसोदिया ने कहा कि 'पोलिंग बूथ के बाहर कई लोगों ने वोटर लिस्ट में अपना नाम नहीं होने की शिकायत की है. एक साजिश के तहत कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं.'

ये भी पढ़ें-MCD Election 2022: मनीष सिसोदिया के दावे पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी का तंज, बताया कितनी सीटें जीतेगी बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
भारत-पाक T20 मैच पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'धमकी मत दो अगर उस पर...'
'धमकी मत दो अगर उस पर अड़े रहने की ताकत न हो', भारत-पाक T20 मैच पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 चुनाव की रेस...योगी या अखिलेश? | Akhilesh Vs Yogi | UP Election 2027
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | Trump Tariff | Parliament Session | SIR | Naravane Book | Congress
Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 30 से ज्यादा घरों को फूंका | Breaking
Parliament Session: 'तीन दिन का अल्टीमेटम दे', अविश्वास प्रस्ताव पर बोली TMC | OM Birla
Parliament Session: सदन में Rahul Gandhi को नहीं बोलने देने पर स्पीकर Om Birla की बढ़ी मुश्किलें ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
भारत-पाक T20 मैच पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'धमकी मत दो अगर उस पर...'
'धमकी मत दो अगर उस पर अड़े रहने की ताकत न हो', भारत-पाक T20 मैच पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
The Manipur Diaries Teaser Out: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, 'द मणिपुर डायरीज' में दिखा ऐसा अंदाज
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, 'द मणिपुर डायरीज' में दिखा ऐसा अंदाज
बांग्लादेश में वोटिंग से 48 घंटे पहले एक और हिंदू की हत्या, 62 साल के कारोबारी को दुकान में घुसकर मार डाला
बांग्लादेश में वोटिंग से 48 घंटे पहले एक और हिंदू की हत्या, 62 साल के कारोबारी को दुकान में घुसकर मार डाला
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
एपस्टीन फाइल्स के बीच सत्ता की दौड़ में शबाना महमूद, जानिए कहां कर चुकी हैं पढ़ाई-लिखाई?
एपस्टीन फाइल्स के बीच सत्ता की दौड़ में शबाना महमूद, जानिए कहां कर चुकी हैं पढ़ाई-लिखाई?
Embed widget