एक्सप्लोरर

शिंदे या फडणवीस, कौन बनेगा मुख्‍यमंत्री? महाराष्‍ट्र की सियासत में एक ही शख्‍स है सीएम मेकर

एकनाथ शिंदे के नेता रामदास कदम ने कहा कि अजित पवार ने सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम पर सहमति जताकर शिवसेना की दावेदारी की शक्ति कम कर दी है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति की शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस चल रहा है. महायुति गठबंधन में सबसे ज्यादा सीटें जीतेने वाले दल- भारतीय जनता पार्टी (BJP), एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) है. तो जाहिर है कि सीएम भी कोई इन्हीं में से बनेगा. वैसे इस वक्त सीएम पद के दो दावेदार हैं- बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के एकनाथ शिंदे. ऐसे में मुख्यमंत्री के नाम पर फाइनल मुहर लगाने में अजित पवार सीएम मेकर की भूमिका निभा सकते हैं. 

महायुति की कुल 235 सीटों में से बीजेपी ने 132, शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की. इन चुनावी आंकड़ों को देखें तो बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के बिना सरकार नहीं बना सकती. सरकार बनाने के लिए 145 का जादुई आंकड़ा चाहिए इसलिए उसके लिए किसी एक का साथ जरूर है. उधर, शिवसेना और एनसीपी भी मिलकर कुछ नहीं कर पाएंगे क्योंकि दोनों मिलकर भी सिर्फ 98 सीटों का आंकड़ा ही जोड़ पाएंगे. हालांकि, अजित पवार अपना स्टैंड क्लियर कर चुके हैं कि अगर देवेंद्र फडणवीस सीएम बनते हैं तो इससे उनको कोई परेशानी नहीं है. उनके इस बयान से शिवसेना खासी नाराज नजर आ रही है.

पूर्व मंत्री और शिवसेना के पदाधिकारी रामदास कदम ने मंगलवार (26 नवंबर, 2024) को कहा कि अजित पवार की वजह से महायुति में सीएम पद पर दावेदारी करने के लिए शिवसेना की शक्ति कम हो गई है क्योंकि एनसीपी प्रमुख ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है.

उन्होंने कहा, 'हमें लगता है कि एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनना चाहिए और बीजेपी देवेंद्र फडणवीस को बनाना चाहती है और अजित पवार ने फणवीस के नाम पर सरेंडर कर दिया. इस तरह उन्होंने हमारी दावेदारी की शक्ति कम कर दी है. वैसे जो भी हो, लेकिन महायुति में कोई विवाद नहीं होगा. हमने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और हमें बड़ी जीत मिली.'

सीटों के अंतर देखें तो एनसीपी को इस बात का भी एहसास है कि अगर देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनते हैं तो उनका महायुति में शिवसेना के बराबर कद होगा क्योंकि 132 सीटों पर जीतने वाली बीजेपी के बाद शिवसेना और एनसीपी गठबंधन में दूसरे नंबर की पार्टी हैं.

सोमवार को महायुति में हुई बैठक के बाद लगता है कि अजित पवार देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में एक बार फिर डिप्टी सीएम पद लेने के लिए तैयार हैं. जिस तरह 2019 के चुनाव में हुआ था. हालांकि, तब 80 घंटे में ही बीजेपी की सरकार गिर गई थी. दूसरा अजित पवार इस पर विचार कर सकते हैं कि अगर एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनते हैं तो सीटों के अंतर की वजह से वह एनसीपी के लिए बीजेपी के समान पद की मांग कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें:-
शिंदे की शिवसेना से कांग्रेस को मिले ज्यादा वोट फिर भी एक के 57 तो दूसरे के 16 विधायक जीते; महाराष्ट्र के 10 चौंकाने वाले फैक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget