एक्सप्लोरर

शिंदे की शिवसेना से कांग्रेस को मिले ज्यादा वोट फिर भी एक के 57 तो दूसरे के 16 विधायक जीते; महाराष्ट्र के 10 चौंकाने वाले फैक्ट

Election Results 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति ने बड़ी जीत दर्ज की, बीजेपी ने 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, जबकि महा विकास आघाड़ी को हार का सामना करना पड़ा.

Maharashtra Assembly Election Results 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम शनिवार (23 नवंबर) रात घोषित किए गए जिसमें सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने बड़े अंतर से जीत हासिल की. महायुति में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने में सफलता हासिल की जबकि शिंदे सेना और एनसीपी (अजित पवार गुट) क्रमशः 57 और 41 सीटों पर जीतने में सफल रहे. वहीं विपक्षी महा विकास अघाडी (MVA) को करारी हार का सामना करना पड़ा जहां शिवसेना (यूबीटी) को 20 सीटें, कांग्रेस को 16 और शरद पवार की एनसीपी को केवल 10 सीटें मिलीं. इस बार के चुनाव परिणामों में कुछ दिलचस्प आंकड़े और तथ्यों ने सबका ध्यान खींचा.

वोट प्रतिशत और चुनावी परिणाम के दिलचस्प आंकड़े

  1. शरद पवार की एनसीपी को अजित पवार की एनसीपी से 2.28% ज्यादा वोट मिले हैं, लेकिन शरद पवार के गुट को केवल 10 सीटें मिलीं जबकि अजित पवार के नेतृत्व में एनसीपी को 41 सीटें हासिल हुईं.

  2. कांग्रेस और शिंदे सेना का वोट प्रतिशत लगभग समान था, लेकिन कांग्रेस केवल 16 सीटें ही जीत पाई जबकि शिंदे सेना ने 57 सीटों पर जीत दर्ज की.

  3. उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) को शिंदे सेना से सिर्फ 2.48% कम वोट मिले, लेकिन फिर भी उद्धव के गुट को केवल 20 सीटों पर ही जीत हासिल हुई, जबकि शिंदे के गुट ने 57 सीटों पर जीत दर्ज की.

  4. बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को समाजवादी पार्टी और सीपीआई से ज्यादा वोट मिले, लेकिन फिर भी बीएसपी का एक भी विधायक चुनाव में नहीं जीत सका.

  5. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने राज्यभर में 125 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, लेकिन वह चुनाव जीतने में विफल रही, जबकि पार्टी को 1.55% वोट मिले.

  6.  अन्य उम्मीदवारों ने कुल 13.82% वोटअपने नाम किए, लेकिन इस वोट प्रतिशत के बावजूद केवल 10 उम्मीदवार ही जीत सके.

  7. नोटा (None of the Above) को 0.72% यानी 4,61,886 वोट मिले जो बीएसपी और एसपी को मिले वोटों से ज्यादा थे.

  8. समाजवादी पार्टी (एसपी) ने दो सीटें जीतीं, लेकिन पार्टी को महज 0.38% वोट ही प्राप्त हुए.

  9. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने एक सीट पर जीत दर्ज की और पार्टी को 0.85% वोट मिले.

  10. वंचित बहुजन आघाड़ी जिसने 200 सीटों पर चुनाव लड़ा था, एक भी सीट नहीं जीत सकी, बावजूद इसके कि पार्टी को चुनाव में महत्वपूर्ण वोट मिले.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में BJP की प्रचंड जीत में इन दो नेताओं ने निभाया अहम रोल, मध्यप्रदेश में भी कर चुके कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget