एक्सप्लोरर

चुनाव प्रचार के दौरान हाथ में हैंडपंप लिए नजर आए सनी देओल, फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

Loksabha Election 2019: गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अभिनेता सनी देओल ने प्रचार अभियान शुरू करने से पहले यहां गुरुद्वारा डेरा बाबा नानक में मत्था टेका.

Loksabha Election 2019: गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अभिनेता सनी देओल ने प्रचार अभियान शुरू करने से पहले यहां गुरुद्वारा डेरा बाबा नानक में मत्था टेका.

भाजपा नेता कमल शर्मा के साथ देओल ने गुरुद्वारा डेरा बाबा नानक में मत्था टेका और यहां 'दर्शन स्थल' पर लगे दूरबीन के जरिए पाकिस्तान के नरोवाल जिले में गुरुद्वारा करतारपुर साहिब की झलक देखी. करतारपुर साहिब डेरा बाबा नानक तीर्थ से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर रावी नदी के पार पाकिस्तान के नरोवाल जिले में स्थित है.

भारत और पाकिस्तान दोनों ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब में श्रद्धालुओं के जाने के लिए करतारपुर कोरिडोर बनाने पर सहमत हुये हैं. यह गुरुद्वारा सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव का अंतिम विश्राम स्थल था.

सनी देओल गुरदासपुर में कलानौर में प्राचीन शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना करने गये. इस बीच, कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान सांसद सुनील जाखड़ ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर देओल को गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र के संबंधित मुद्दों पर बहस करने की चुनौती दी है.

View this post on Instagram
 

Road show started by Sunny Deol from Gurdaspur #SunnyDeol #Gurdaspur #BJP #roadshow #elections2019

A post shared by ABP News (@abpnewstv) on

‘घायल’ और ‘दामिनी’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता गुरदासपुर सीट से वर्तमान सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़, आप के पीटर मसीह और पीडीए के लाल चंद के खिलाफ मैदान में खड़े हैं.

सनी देओल ने उठाया हैंडपंप

सनी देओल अपनी फिल्म 'गदर-एक प्रेमकथा' में हैंडपंप हाथों में लिए दिखे थे. फिल्म तो सुपरहिट साबित हुई ही थी साथ ही सनी देओल का ये हैंडपंप उखाड़ने वाला सीन भी खूब पॉपुलर हुआ. अब जब सनी चुनावी मैदान में हैं तो वो हर अंदाज में मतदाताओं और फैंस को लुभाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.

हाल ही में एक सभा में पहुंचे सनी देओल हाथों में एक डमी (नकली) हैंडपंप लिए नजर आए. इस दौरान उनके भाई बॉबी देओल भी स्टेज पर नजर आए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget