एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: कैसे काम करती है VVPAT मशीन, सटीक वोटिंग के लिए क्यों जरूरी, समझें यहां

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में मतदान के वक्त कैसे आप जान पाएंगे, जिसे वोट किया उसी को आपका वोट गया. इलेक्शन गाइड में हम यहां आपको समझाएंगे.

What Is VVPAT: चुनाव के दौरान वोटिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली ईवीएम मशीन (EVM Machine) के साथ वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) का इस्तेमाल किया जाता है. VVPAT ईवीएम के साथ हमेशा से नहीं यूज होती थी. पहली बार चुनाव आयोग ने बतौर ट्रायल साल 2013 के नागालैंड विधानसभा चुनाव में इसे इस्तेमाल किया था. ईवीएम (EVM) के साथ वीवीपैट का बड़े स्तर पर इस्तेमाल चुनाव आयोग ने 40 विधानसभा सीटों वाले मिजोरम विधानसभा चुनाव 2013 की 10 सीटों पर किया था. 

वीवीपैट चुनाव के दौरान इसलिए इस्तेमाल की जाती है, जिससे सुनिश्चित किया जा सके कि मतदाता का वोट उसी की पसंद के प्रत्याशी को गया है. वीवीपैट मशीन को चुनाव आयोग ने उस समय इस्तेमाल करना शुरू किया था, जब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के ऊपर कई तरह के वोटिंग से जुड़े आरोप लग रहे थे. आयोग वीवीपैट को चुनावी प्रक्रिया में लोगो को और भरोसा दिलाने के लिए लाया था, जिसके बाद अब वीवीपैट हर चुनाव में ईवीएम के साथ उपयोग में लाई जाती है. 

कैसे काम करती है वीवीपैट?

मतदाता के ईवीएम का बटन दबाते ही बीप की आवाज के बाद बगल में रखी वीवीपैट मशीन में मतदाता के वोट की एक पर्ची प्रिंट होकर निकलती है. वीवीपैट एक प्रिंटर की तरह ही काम करती है. ये सुनिश्चित करती है कि मतदाता ने जिसको वोट दिया है वो असल में उसी को गया है. मशीन स्लिप में उम्मीदवार का नाम और पार्टी सिंबल के साथ वीवीपैट स्लिप प्रिंट कर देती है. इस पर्ची को लगभग 7 सेकंड तक देखा जा सकता है, जिसके बाद ये पर्ची वीवीपैट के अंदर मौजूद सीलबंद बॉक्स में गिर जाती है.

वोटर को नहीं मिलती है पर्ची

मतदान के बाद पर्ची वीवीपैट में मौजूद सीलबंद बॉक्स में गिर जाती है. ये पर्ची मतदाता को सिर्फ 7 सेकंड दिखती है पर ये पर्ची मतदाता को दी नहीं जाती है. चुनाव में किसी भी विवाद की स्थिति में आयोग इन वीवीपैट पर्चियों की भी गिनती करा सकता है.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: मतदान के समय बरते ये सावधानियां, ऐसे यूज करें EVM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget