एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के रण में यहां बड़ी टाइट है फाइट! VVIP सीट्स में PM मोदी का संसदीय क्षेत्र भी

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें फेज में सात राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर आज (1 जून) को मतदान हो रहा है, जिसमें वाराणसी सीट से पीएम नरेंद्र मोदी लड़ रहे हैं.

Lok Sabha Elections 7th Phase Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें फेज में सात राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 57 संसदीय सीटों पर आज (1 जून) को मतदान हो रहा है. 1951-52 के बाद का ये दूसरा सबसे लंबा चलने वाला चुनाव है. आज के मतदान होने के बाद से ही सभी की निगाहें एग्जिट पोल पर होंगी और 4 जून को परिणाम आएंगे. 

सातवें और अंतिम चरण में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में मतदान हो रहा है. आइए, जानते हैं कि इस चरण में कौन-कौन सी हॉट सीट्स या वीवीआईपी सीट्स हैं और वहां से कौन चुनावी ताल ठोक रहा है:

डायमंड हार्बर से लड़ रहे टीएमसी के अभिषेक बनर्जी

57 सीटों में यूपी की वाराणसी (पीएम नरेंद्र मोदी), पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर (TMC महासचिव और मौजूदा सांसद अभिषेक बनर्जी), पंजाब की बठिंडा (पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिअद सांसद हरसिमरत कौर बादल ), बिहार में पटनासाहिब (पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद), हिमाचल प्रदेश की मंडी (कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह और बीजेपी की कंगना रणौत में टक्कर) सीट, गोरखपुर सीट (सांसद रवि किशन), मीरजापुर (सांसद अनुप्रिया पटेल) सीट, हमीरपुर सीट (अनुराग ठाकुर), बठिंडा (हरसिमरत कौर) सीट, चंडीगढ़ (मनीष तिवारी) सीट, आरा (आर के सिंह) सीट, पाटलीपुत्र (मीसा भारती) सीट शामिल हैं. 

कौन से राज्य से उतरे सबसे ज्यादा उम्मीदवार?

आम चुनाव के सातवें चरण में कुल 904 प्रत्याशी मैदान में उतरें हैं. इस चरण में बसपा के 56 उम्मीदवार हैं. उसके बाद BJP के 51, कांग्रेस के 31 है और इनमें सबसे ज्यादा पंजाब में 328 उम्मीदवार मैदान में हैं. कुल मिलाकर देखा जाए तो इस फेज में यूपी की 13 सीटों पर 144 उम्मीदवार हैं, बिहार की 8 सीटों के 134 उम्मीदवार, और पश्चिम बंगाल में 9 सीटों के लिए 124 उम्मीदवार हैं. 

महिला वोटरों की संख्या बढ़ी

चुनाव आयोग ने बताया कि कि पोलिंग पार्टियों को मशीनें और मतदान सामग्री भेज दी गई है. साथ ही मतदाताओं के लिए बुनियादी सुविधाओं को भी ध्यान में रखा गया है. बारिश और गर्मी को देखते हुए भी मतदाताओं के लिए पर्याप्त सुविधाएं तैयार की गई है. गर्म मौसम के बाद भी लोगों में वोटिंग को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है और तो और महिला वोटरों की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा थी. 

2019 में किस दल को मिली थीं कितनी सीटें?

लोकसभा चुनाव 2019 की बात की जाए तो भाजपा और एनडीए ने 57 सीटों में से 30 सीटें जीतीं. अकेले भाजपा में 25 निर्वाचन क्षेत्रों में परचम लहराया था. TMC और कांग्रेस ने 9 और 8 सीटों के साथ सबसे ज्यादा सीटें हासिल की थी. बीजू जनता दल ने ओडिशा में 4 सीटें जीती, यूपी में बसपा ने दो और पंजाब में शिरोमणि अकाली दल ने दो सीटें जीती थी.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: प्रशांत किशोर से लेकर योगेंद्र यादव तक...कैंपेन के बीच देश के 5 बड़े चुनावी एक्सपर्ट के दावे क्या रहे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान में भूकंप के भयानक झटके, रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई तीव्रता; सुनामी का अलर्ट
जापान में भूकंप के भयानक झटके, रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई तीव्रता; सुनामी का अलर्ट
Bihar Teacher Salary: नीतीश सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख को मिलेगा वेतन
नीतीश सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख को मिलेगा वेतन
वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब
वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब
IND vs SA T20 Head to Head: भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट
भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: Dharmendra को याद कर क्यो रोए सलमान
Saas Bahu Aur Saazish: मंगल- कुसुम जा रहें है जोर्जिया
IT Refund Delay का असली कारण! हजारों Taxpayers के Refund क्यों रुके हैं? |Paisa Live
Amritsar पहुंचीं Cm Rekha Gupta, दरबार साहिब जाकर टेका माथा | Breaking | ABP News
Kiyosaki का बड़ा दावा: BRICS ने बनाई Gold Currency! असली सच्चाई क्या है ? Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में भूकंप के भयानक झटके, रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई तीव्रता; सुनामी का अलर्ट
जापान में भूकंप के भयानक झटके, रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई तीव्रता; सुनामी का अलर्ट
Bihar Teacher Salary: नीतीश सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख को मिलेगा वेतन
नीतीश सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख को मिलेगा वेतन
वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब
वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब
IND vs SA T20 Head to Head: भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट
भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट
Theatre Releases This Week: इस हफ्ते मिलेगा कॉमेडी-एक्शन का तगड़ा डोज, 'किस किस को प्यार करूं 2' समेत रिलीज होंगी ये फिल्में
इस हफ्ते मिलेगा कॉमेडी-एक्शन का तगड़ा डोज, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये फिल्में
पायलट बनने के लिए 12वीं के बाद क्या करना होता है, जानिए नौकरी लगते ही कितना मिलता है पैसा?
पायलट बनने के लिए 12वीं के बाद क्या करना होता है, जानिए नौकरी लगते ही कितना मिलता है पैसा?
Jaggery Side Effects: सर्दियों में क्या आप भी फायदेमंद समझ भर-भरकर खाते हैं गुड़, ज्यादा गुड़ खाने से क्या होती हैं दिक्कतें?
सर्दियों में क्या आप भी फायदेमंद समझ भर-भरकर खाते हैं गुड़, ज्यादा गुड़ खाने से क्या होती हैं दिक्कतें?
पहली बार मां बनने वालों को सरकार देती है इतने हजार, योजना में ऐसे कर सकते हैं आवेदन
पहली बार मां बनने वालों को सरकार देती है इतने हजार, योजना में ऐसे कर सकते हैं आवेदन
Embed widget