एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: प्रशांत किशोर से लेकर योगेंद्र यादव तक...कैंपेन के बीच देश के 5 बड़े चुनावी एक्सपर्ट के दावे क्या रहे?

Lok Sabha Election 7th Phase: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे चार जून, 2024 को आएंगे. परिणामों से पहले अलग-अलग जानकारों ने इन्हें लेकर भविष्यवाणियां की हैं. आइए, जानते हैं इस बारे में.

Political Analyst Predctions: लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के तहत शनिवार (एक जून, 2024) को मतदान हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रियों समेत राजनीति के बड़े दिग्गजों की किस्मत इसमें दांव पर लगी है.

चुनावी समर के बीच कई राजनीतिक जानकारों और चुनावी रणनीतिकारों ने हार-जीत को लेकर अलग-अलग दावे और भविष्यवाणियां कीं. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर हों या फिर भारत जोड़ो अभियान से जुड़े योगेंद्र यादव या नरेश अरोड़ा...ये सभी चुनावी भविष्यवाणी कर चुके हैं. आइए, जानते हैं कि किस विश्लेषक ने आम चुनाव को लेकर क्या कुछ बताया: 

प्रशांत किशोर

बिहार से नाता रखने वाले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का प्रेडिक्शन (अनुमान) है कि 2019 के चुनाव के मुकाबले इस बार बीजेपी को बढ़त मिलेगी. पिछली बार बीजेपी को 303 सीटें मिली थीं और इस बार इससे 15 से 20 सीटें ज्यादा मिलेगी. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि बीजेपी 370 सीटों के आंकड़े पर नहीं पहुंच रही है पर बीजेपी 270 से नीचे भी नहीं जा रही. 

योगेंद्र यादव

स्वराज अभियान और भारत जोड़ो अभियान से जुड़े राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव का दावा है कि बीजेपी को 272 सीट भी नहीं मिलेगी. भाजपा को 240 से 260 सीटें मिल सकती हैं. अगर भाजपा की सीटें 300 से कम आती हैं तो जनता को यह पता चल जाएगा कि भाजपा की लहर नहीं है. अगर भाजपा की 299 सीटें भी आती हैं तो यह उनकी नैतिक हार है. ऐसे में यह मना जाएगा कि चुनाव तो हार गए लेकिन अब जोड़-तोड़ कर सरकार बना लेंगे.

नरेश अरोड़ा 

पॉलिटिकल एनालिस्ट नरेश अरोड़ा का कहना था कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के मुकाबले बीजेपी को कुछ सीटों का फायदा हो सकता है. कुछ राज्यों में भाजपा को नुकसान हो रहा है पर पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में भाजपा को फायदा भी होगा. ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में भाजपा को फायदा होगा. यहां तक कि यूपी में भी और सीटें बढ़ सकती हैं. हालांकि, भाजपा को कर्नाटक, राजस्थान और पंजाब में नुकसान झेलना पड़ सकता है पर यह नुकसान बड़ा नहीं होगा.  

संजय कुमार 

दिल्ली में सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसायटीज (सीएसडीएस) के प्रोफेसर संजय कुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 का अनुमान है कि पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी की इस चुनाव में कोई लहर नहीं है. विभिन्न राज्यों में बीजेपी को लेकर तरंगे जरूर हैं पर कहीं-कहीं विरोध भी है. उन्होंने कहा था कि बीजेपी की तरंग तो नहीं है पर वह अच्छी खासी सीटें ला सकती हैं. चुनाव में कांग्रेस को फायदा हो सकता है. 

तन्वी पुरुथी

राजनीतिक विश्लेषक तन्वी पुरुथी के अनुसार, बीजेपी को आसानी से बहुमत मिल रहा है. बीजेपी और उनके सहयोगी 300 से ज्यादा सीटें जीतने वाले हैं. बीजेपी को तमिलनाडु में दो, यूपी में 64, मध्य प्रदेश में 26-28, राजस्थान में 24 सीटों मिलेंगी और गुजरात में उतनी सीटें आएंगी, जितनी कि 2019 में मिली थीं. यानी 26 की 26 सीटें बीजेपी को मिलेगी. दिल्ली में सभी सात, बिहार में 40 में से 17, पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 19 से 20 और महाराष्ट्र में 22 सीटें हासिल हो सकती हैं.

यब भी पढ़ें- Lok Sabha Elections Exit Poll 2024: क्या NDA को सत्ता की हैट्रिक लगाने से रोक पाएगा 'INDIA' गठबंधन, आज एग्जिट पोल से तस्वीर होगी साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget