एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण के लिए आज थम जाएगा प्रचार का शोर! 88 सीटों पर 26 को वोटिंग, जानें पूरी डिटेल

Lok Sabha Elections: दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग है. इसके बाद तीसरे चरण के तहत 7 मई को 12 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों की 95 सीट के लिए मतदान होगा.

Lok Sabha Elections 2024 Date: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान का काउंटडाउन शुरू हो गया है. आज शाम से सेकेंड फेज के लिए चुनाव प्रचार थम जाएगा. इसके बाद 26 अप्रैल को 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इन सीटों के नतीजे भी एक साथ 4 जून को घोषित किए जाएंगे. मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है.

दूसरी तरफ, तीसरे चरण के मतदान के लिए नाम वापसी की तारीख बीतने के बाद कुल उम्मीदवारों की तस्वीर भी साफ हो गई है. तीसरे चरण के तहत 7 मई को 12 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों की 95 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे.

1351 प्रत्याशी 95 सीटों पर ठोकेंगे ताल

तीसरे चरण में इन 95 सीटों के लिए कुल 1351 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, तीसरे चरण के मतदान के लिए कुल 2963 नॉमिनेशन फॉर्म जमा हुए थे. इनकी जांच के बाद सिर्फ 1563 ऑर्म ही सही पाए गए. इनमें से 212 ने अपना नाम वापस ले लिया, जिसके बाद 1351 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं.

दूसरे चरण में किस राज्य की कितनी सीट पर वोटिंग

राज्य लोकसभा सीटों की संख्या (जितने पर वोटिंग होनी है 
असम 05
बिहार 05
छत्तीसगढ़ 03
जम्मू-कश्मीर 01
कर्नाटक 14
केरल 20
मध्य प्रदेश 06
महाराष्ट्र 08
राजस्थान 13
त्रिपुरा 01
उत्तर प्रदेश 08
पश्चिम बंगाल 03

 

दूसरे चरण में किस राज्य की किन-किन सीटों पर मतदान

त्रिपुरा: त्रिपुरा पूर्व

जम्मू-कश्मीर: जम्मू लोकसभा

पश्चिम बंगाल: दार्जिलिंग, रायगंज और बालूरघाट

असम: दर्रांग-उदालगुरी, डिफू, करीमगंज, सिलचर और नौगांव

बिहार: किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका

छत्तीसगढ़: राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर

मध्य प्रदेश: टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद

महाराष्ट्र: बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल- वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी

उत्तर प्रदेश: अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा

राजस्थान: टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारा

कर्नाटक: उडुपी-चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु केंद्रीय, बेंगलुरु दक्षिण,चिकबल्लापुर और कोलार

केरल: कासरगोड, कन्नूर, वडकरा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्णाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मवेलिक्कारा, पथानमथिट्टा, कोल्लम, अट्टिंगल और तिरुअनंतपुरम

ये भी पढ़ें

असदुद्दीन औवैसी ने महाराष्ट्र में उतारे दो और उम्मीदवार, इन सीटों पर ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget