एक्सप्लोरर

असदुद्दीन औवैसी ने महाराष्ट्र में उतारे दो और उम्मीदवार, इन सीटों पर ऐलान

AIMIM Candidate List: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने महाराष्ट्र की पुणे और उस्मानाबाद सीट पर पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. उस्मानाबाद में 7 मई को और पुणे में 13 मई वोटिंग होगी.

Maharashtra AIMIM Candidate List: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने महाराष्ट्र लोकसभा चुनावों के लिए दो और सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है. पुणे से अनीस सुंडके और उस्मानाबाद (धाराशिव) से सिद्दीकी इब्राहिम को उम्मीदवार बनाया है. पुणे सीट से महाविकास अघाड़ी की तरफ से कांग्रेस ने रवीन्द्र धांगेकर को टिकट गिया है. बीजेपी ने मुरलीधर मोहोल को मैदान में उतारा हुआ है. उस्मानाबाद सीट पर एमवीए और एनडीए दोनों ने ही अभी तक कैंडिडेट नहीं दिए हैं.

दो और उम्मीदवारों के ऐलान के साथ ही महाराष्ट्र में कुल तीन सीटों पर अब AIMIM ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. औरंगाबाद से मौजूदा सांसद इम्तियाज जलील को पार्टी ने एक बार फिर से टिकट दिया हुआ है. महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं. पहले चरण में पांच सीटों पर मतदान हो चुके हैं. 

बता दें कि ओवैसी ने महाराष्ट्र में किसी पार्टी ने गठबंधन नहीं किया है. हालांकि, उन्होंने ऐलान किया हुआ है कि वो अकोला में प्रकाश अंबेडकर को और अमरावती में आनंद अंबेडकर को चुनाव में समर्थन देंगे. इस फैसले का ऐलान करते हुए ओवैसी ने कहा था कि ये दोनों नेता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के परिवार से आते हैं, इसलिए सपोर्ट करेंगे.

महाराष्ट्र में अब कब वोटिंग?

26 अप्रैल को दूसरे चरण में विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र की कुल आठ सीट पर मतदान होगा. इनमें विदर्भ से बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा एवं यवतमाल-वाशिम और मराठवाड़ा से हिंगोली, नांदेड़ तथा परभणी शामिल हैं. अकोला पश्चिम विधानसभा सीट से मौजूदा बीजेपी विधायक गोवर्धन शर्मा की मृत्यु के कारण उपचुनाव कराया जा रहा है और इसके लिए 26 अप्रैल को मत डाले जाएंगे. 

तीसरे चरण में कोंकण, मराठवाड़ा और पश्चिमी महाराष्ट्र की 11 सीट पर 7 मई को मतदान होगा. इनमें कोंकण से रायगढ़ और रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, मराठवाड़ा से उस्मानाबाद और लातूर और पश्चिमी महाराष्ट्र से बारामती, सोलापुर, माधा, सांगली, सतारा, कोल्हापुर और हातकणंगले सीट शामिल हैं. 

सलमान खान फायरिंग केस में 'सिंघम' का एक्शन, नदी में 30 घंटे सर्च ऑपरेशन, तब मिली सफलता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget