एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: UP में जयंत चौधरी ने 2 तो राजभर ने 3 सीटों पर ठोका दावा, जानिए NDA से कौन कौन सी सीटें मांग रहीं RLD-SBSP

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आरएलडी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का एनडीए गठबंधन में शामिल होना तय है. अब इन दोनों पार्टियों का सीट शेयरिंग फॉर्मूला भी सामने आ गया है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में गठबंधन कर लिया है. वहीं, अखिलेश यादव का साथ छोड़ने वाले जयंत चौधरी और ओपी राजभर बीजेपी का दामन थामने के लिए तैयार हैं. आगामी चुनाव के लिए बीजेपी के साथ अपना दल पहले से है और अब राष्ट्रीय लोकदल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भी एनडीए में लगभग शामिल हो चुकी हैं. ऐसे में बीजेपी ने सभी के साथ सीट शेयरिंग का फॉर्मूला भी तय कर लिया है. हालांकि, इसका आधिकारिक एलान अभी बाकी है.

2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 80 में से 78 सीटों पर चुनाव लड़ा था. इनमें से 62 पर उसे जीत मिली थी. अपना दल ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और उसके दोनों उम्मीदवार जीत हासिल करने में सफल रहे थे. ऐसे में अब बीजेपी के सामने अपनी सीटों में कटौती कर आरएलडी और सुहेलदेव राष्ट्रीय समाज पार्टी के उम्मीदवारों को मौका देने की चुनौती होगी.

दो सीट मांग रहे जयंत चौधरी
जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल का दबदबा पश्चिमी यूपी में है. ऐसे में वह जयंत चौधरी बागपत और बिजनौर सीट से अपना उम्मीदवार उतार सकते हैं. पहले खबरें आई थीं कि बीजेपी ने कैराना, बागपत, मथुरा और अमरोहा लोकसभा सीट राष्ट्रीय लोकदल को दे सकती है. हालांकि, बाद में यह भी सामने आया कि राष्ट्रीय लोकदल के चुनाव चिन्ह पर तीन उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. हालांकि, एक उम्मीदवार बीजेपी का होगा. मुजफ्फरनगर सीट को लेकर ही राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी का गठबंधन टूटा है.

ओपी राजभर को चाहिए तीन सीटें
ओपी राजभर तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारना चाहते हैं. दावे के अनुसार वह घोसी, सलेमपुर, लालगंज, आजमगढ़ में से किन्हीं तीन सीट पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतार सकते हैं. यूपी में सुहेलदेव समाज पार्टी के छह विधायक हैं और उन्हें एक ही सीट मिलने की संभावना है. अगर दूसरी सीट उन्हें दी जाती है तो बीजेपी के चुनाव चिन्ह पर उनके उम्मीदवार को चुनाव लड़ना होगा. वहीं, निषाद पार्टी के एकमात्र उम्मीदवार को पिछली बार की तरह इस बार भी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को वोट देंगे राहुल, सोनिया और प्रियंका, लेकिन नहीं मिलेगा केजरीवाल का वोट, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
US Israel Iran War Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता, जंग के बीच इजरायल का बड़ा फैसला 
Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता; इजरायल का बड़ा फैसला 
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
US Israel Iran War Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता, जंग के बीच इजरायल का बड़ा फैसला 
Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता; इजरायल का बड़ा फैसला 
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा
पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
NEET-JEE ही नहीं, 12वीं के बाद इन कोर्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
NEET-JEE ही नहीं, 12वीं के बाद इन कोर्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
Embed widget