एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को वोट देंगे राहुल, सोनिया और प्रियंका, लेकिन नहीं मिलेगा केजरीवाल का वोट, जानें वजह

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का वोट आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को मिलेगा. वहीं, अरविंद केजरीवाल का वोट कांग्रेस के खाते में जाएगा.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो चुका है. दिल्ली की सात सीटों में चार आम आदमी पार्टी के हिस्से में आई हैं. वहीं, तीन सीट में कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. आम आदमी पार्टी दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और नयी दिल्ली लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उतारेगी, जबकि कांग्रेस चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर चुनाव लड़ेगी. इसके बाद यह तय हो गया है कि गांधी परिवार के सभी वोट आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को मिलेंगे. वहीं, अरविंद केजरीवाल का वोट कांग्रेस उम्मीदवार को मिलेगा.

गांधी परिवार के सभी सदस्य नई दिल्ली लोकसभा सीट के मतदाता हैं. 2019 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने औरंगजेब लेने में सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर मतदान किया था. वहीं, सोनिया गांधी ने निर्माण भवन और प्रियंका गांधी ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ लोधी स्टेट में जाकर मतदान किया था. ऐसे में ये सभी नेता कांग्रेस प्रत्याशी की बजाय आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को वोट देंगे.

केजरीवाल बनेंगे कांग्रेस वोटर
अरविंद केजरीवाल ने 2019 लोकसभा चुनाव में सिविल लाइंस में वोट किया था. वह 2024 लोकसभा चुनाव में दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट के मतदाता हैं. गठबंधन में यह सीट कांग्रेस के खाते में गई है. ऐसे में अरविंद केजरीवाल कांग्रेस उम्मीदवार को वोट डालेंगे. राज्यसभा सदस्य स्वाती मालीवाल भी कांग्रेस उम्मीदवार को वोट देंगी.

दिल्ली के अलावा इन राज्यों में हुआ गठबंधन
दिल्ली के अलावा गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है. पंजाब में आपसी सहमति से दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. आप हरियाणा में कुरुक्षेत्र और गुजरात में भरूच-भावनगर सीट पर चुनाव लड़ेगी. राज्य की बाकी सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी.

उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया है. यहां कांग्रेस 17 और समाजवादी पार्टी 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हालांकि, अब तक पश्चिम बंगाल में गठबंधन पर बात नहीं बनी है. ममता बनर्जी अकेले पूरे राज्य में चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी हैं. कांग्रेस अभी भी ममता के साथ बातचीत की कोशिश में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी, अमित शाह समेत 100 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट इस दिन जारी करेगी BJP, सामने आई ये तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Parliament Monsoon Session Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget