एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'क्या आप PM उम्मीदवार हैं?' मोदी से डिबेट के राहुल के ऑफर पर स्मृति ईरानी ने कसा तंज

Elections 2024: स्मृति ईरानी ने राहुल पर हमला करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति में अपने तथाकथित गढ़ में एक सामान्य BJP कार्यकर्ता के खिलाफ चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है, वही पीएम मोदी से क्या डिबेट करेगा.

Lok Sabha Elections 2024 Latest News:  प्रमुख चुनावी मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पब्लिक डिबेट का ऑफर देने वाले राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कटाक्ष किया है. अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी इंडिया ब्लॉक के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं और क्या वह पीएम मोदी जैसे कद वाले व्यक्ति के साथ बहस कर सकते हैं.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में स्मृति ईरानी ने कहा कि पहले तो जिस व्यक्ति में अपने तथाकथित गढ़ में एक सामान्य भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है, उसे घमंड करने से बचना चाहिए. दूसरा ये कि कौन पीएम मोदी के बराबर बैठकर बहस करना चाहता है? मैं पूछना चाहती हूं कि अगर वह इंडिया ब्लॉक के पीएम उम्मीदवार हैं तो उन्हें बताएं.

राहुल ने शनिवार को स्वीकार किया था डिबेट का ऑफर 

राहुल गांधी जो केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं ने शनिवार (11 मई 2024) को औपचारिक रूप से लोकसभा चुनाव पर पीएम मोदी के साथ पब्लिक डिबेट का निमंत्रण स्वीकार किया था. यह निमंत्रण सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मदन बी. लोकुर, उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एपी शाह और वरिष्ठ पत्रकार एन राम ने दिया था.

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष की आलोचना की

राहुल गांधी ने कहा कि इस तरह की बहस से लोगों को हमारे संबंधित दृष्टिकोण को समझने में मदद मिलेगी और वे एक बेहतर विकल्प चुनने में सक्षम होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि या तो वह खुद या कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे इसमें शामिल होकर खुश होंगे. इस बीच स्मृति ईरानी ने लोकसभा चुनाव में मतदान के आंकड़ों पर सवाल उठाने के लिए खरगे की आलोचना की और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला.

कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों की संपत्ति के सर्वे की बात की. कांग्रेस राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने की बात करती है. ये सभी मुद्दे सिर्फ पीएम के नहीं बल्कि राष्ट्रीय मुद्दे हैं. हर नागरिक को उन पर राय रखने का अधिकार है. अगर खरगे सोचते हैं कि जागरूक मतदाताओं और नागरिकों को राष्ट्रीय राजनीति में दिलचस्पी नहीं लेनी चाहिए, तो शायद हर किसी की सोच राहुल गांधी जैसी है.

ये भी पढ़ें

Andhra Pradesh Assembly Election 2024: मुश्किल में अभिनेता अल्लू अर्जुन, आचार संहिता के उल्लंघन में केस दर्ज, जानिए क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget