एक्सप्लोरर

Andhra Pradesh Assembly Election 2024: मुश्किल में अभिनेता अल्लू अर्जुन, आचार संहिता के उल्लंघन में केस दर्ज, जानिए क्या है मामला

Lok Sabha Elections 2024: अल्लू अर्जुन और MLA रेड्डी के खिलाफ यह मामला नंदयाला निर्वाचन क्षेत्र के ऑब्जर्बर नंदयाला ग्रामीण के उप-तहसीलदार पी. रामचंद्र राव की ओर से दर्ज कराया गया है.

Lok Sabha Elections 2024 Andhra Pradesh: अभिनेता अल्लू अर्जुन और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) विधायक रवि चंद्र किशोर रेड्डी पर आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है. दोनों पर आरोप है कि इन्होंने बिना अनुमति विधायक के आवास पर एक बड़ी सार्वजनिक सभा का आयोजन किया.

जानकारी के मुताबिक, विधायक रेड्डी ने कथित तौर पर सभा के लिए बिना किसी पूर्व अनुमति के अल्लू अर्जुन को नंदयाला निर्वाचन क्षेत्र में बुलाया. ऐसे में इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है और विधायक रेड्डी के साथ ही अल्लू अर्जुन पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है.

किसने दर्ज कराई एफआईआर?

रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन और विधायक रेड्डी के खिलाफ यह मामला आंध्र प्रदेश के नंदयाला निर्वाचन क्षेत्र में चुनावों की निगरानी करने के लिए नियुक्त नंदयाला ग्रामीण के उप-तहसीलदार पी. रामचंद्र राव की ओर से दर्ज किया गया है.

अल्लू अर्जुन ने कहा- दोस्त से मिलने आया था

इससे पहले शनिवार को भारी प्रशंसकों के बीच विधायक रवि चंद्र किशोर रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात के बाद अल्लू अर्जुन ने स्पष्ट किया कि वह अपने दोस्त की मदद करने के लिए नंदयाला आए थे. वह किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करते हैं. उनकी यह यात्रा एक दोस्त के लिए थी. अभिनेता अल्लू अर्जुन ने इस मामले में बयान जारी करते हुए कहा, "मैं यहां अपनी मर्जी से आया हूं. मेरे दोस्तों में से, चाहे वे किसी भी क्षेत्र में हों, अगर उन्हें मेरी मदद की जरूरत होगी तो मैं आगे आकर उनकी मदद करूंगा. इसका मतलब यह नहीं है कि मैं किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन कर रहा हूं."

आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल

बता दें कि आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी होने हैं. यहां लोकसभा की 25 सीटें हैं. इन सभी 25 सीटों पर 13 मई को ही मतदान होगा. इसके अलावा यहां की 175 विधानसभा सीटों पर भी 13 मई को ही वोटिंग होगी.

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Elections 2024: खाते में हैं सिर्फ 7 रुपये और लोकसभा चुनाव में ठोकी ताल, जानिए कौन हैं चौथे चरण के सबसे गरीब उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget