एक्सप्लोरर

Election 2024: एक साल में 2 लाख बढ़ी इनकम, 26 लाख की कार, जानिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के पास है कुल कितनी संपत्ति

Election 2024: जम्मू-कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर जितेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है. पिछले एक साल में इनकी कमाई में दो लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

Jitendra Singh Total Net Worth: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री और उधमपुर से मौजूदा सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं. बीजेपी ने एक बार फिर उन्हें उधमपुर सीट से प्रत्याशी बनाया है. उधमपुर लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को वोटिंगो होगी और इसके लिए प्रत्याशियों ने नामांकन शुरू कर दिया है. डॉ. जितेंद्र सिंह भी अपना नॉमिनेशन फॉर्म जमा कर चुके हैं.

डॉ. जितेंद्र सिंह की ओर से नामांकन फॉर्म के साथ जमा कराए गए हलफनामे के मुताबिक इनकी कमाई एक साल में करीब 2 लाख रुपये ही बढ़ी है. अपने ऐफिडेविट में जितेंद्र सिंह ने बताया है कि 2022-23 में इन्होंने कुल 33 लाख 17 हजार 330 रुपये की कमाई की. 2021-22 में इनकी कमाई 31,65,330 रुपये थी. 2020-21 में इनकी कमाई 25,75,940 रुपये, जबकि 2019-20 में यह कमाई 29,58,240 रुपये थी.

पत्नी की कमाई में इस साल हुई बढ़ोतरी

जितेंद्र सिंह ने अपने हलफनामे में बताया है कि उनकी पत्नी ने 2022-23 में 5,73,470 रुपये की कमाई की, जबकि पिछले साल 2021-22 में यह कमाई 4,81,620 रुपये थी. 2020-21 में इनकी पत्नी की कमाई 4,22,580 रुपये थी. 2019-20 में इनकी पत्नी की कमाई 6,30,370 रुपये थी.

बैंक में जमा है कितना पैसा?

जितेंद्र सिंह ने हलफनामे में बताया है कि उनके पास 45 हजार रुपये का जबकि पत्नी के पास 55 हजार रुपये कैश हैं. सेविंग की बात करें तो जितेंद्र सिंह के जे एंड के बैंक वाले खाते में 41 लाख 72 हजार 921 रुपये जमा हैं. एसबीआई अकाउंट में 38,570 रुपये, एसबीआई के एक और खाते में 55,39,671 रुपये, कैनरा बैंक में 12,84,612 रुपये जमा हैं. इनकी पत्नी के अलग-अलग बैंक अकाउंट में करीब 13 लाख रुपये जमा हैं. इसके अलावा दोनों ने कुछ फिक्स डिपॉजिट भी करा रखा है.

कितने की जूलरी और गाड़ियां?

जूलरी और गाड़ियों की बात करें तो जितेंद्र सिंह के पास 26 लाख रुपये की फोर्ड कार है. जितेंद्र सिंह के पास 13 लाख 30 हजार रुपये की जूलरी है, जबकि पत्नी के पास 16 लाख 50 हजार रुपये की जूलरी है. कुल मिलाकर जितेंद्र सिंह के पास करीब 3 करोड़ 33 लाख 16 हजार 327 रुपये की चल संपत्ति है, जबकि पत्नी के पास 88 लाख 88 हजार 678 रुपये की चल संपत्ति है. इसके अलावा जितेंद्र सिंह के पास जम्मू में अलग-अलग जगहों पर करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपये की अचल संपत्ति है. इनके खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा भी दर्ज नहीं है.

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: कंगना रनौत पर भद्दा कमेंट! फिर सुप्रिया बोलीं- हैक हो गया अकाउंट, BJP ने पूछा-कहां है हाथरस लॉबी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget