एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: दो चरणों में कितनी सीटें जीत रहा NDA? अमित शाह ने इंटरनल सर्वे के हवाले से कर दिया बड़ा दावा

Lok Sabha Election 2024: गृहमंत्री अमित शाह ने दावा करते हुए बताया है कि NDA पहले और दूसरे चरण के बाद कितनी सीटें जीत रहा है. इसके लिए उन्होंने इंटरनल सर्वे का हवाला दिया है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों के लिए मतदान पूरा हो चुका है, वहीं तीसरे चरण के लिए तूफानी प्रचार जारी है. इस बीच अमित शाह ने गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दो चरणों को लेकर बड़ा दावा किया है. अमित शाह का कहना है कि बीजेपी और उसके सहयोगी पहले दो चरणों में 100 सीटें जीत रहे हैं.

अमित शाह ने कहा, आप सभी जानते हैं कि 7 चरणों में होने वाले चुनाव के 2 चरण समाप्त हो चुके हैं.  इन दो चरणों के बाद हमारी पार्टी के आंतरिक मूल्यांकन के हिसाब से BJP और साथी दल मिलकर 100 के आगे निकल चुके हैं और हम बड़े विश्वास के साथ जनता के आशीर्वाद और समर्थन से 400 पार के हमारे लक्ष्य की ओर हैं. अमित शाह ने ये भी कहा, असम, बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड आदि सभी राज्यों में हमे बहुत बड़ी चुनावी सफलता मिल रही है. इसके साथ-साथ दक्षिण भारत  में भी BJP को बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. 

कांग्रेस कर रही दुष्प्रचार- अमित शाह
इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, कुछ दिन से कांग्रेस ने हमारे 400 पार के लक्ष्य को ट्विस्ट करना शुरू किया है. वो अपप्रचार कर रहे हैं कि BJP 400 पार करने के बाद संविधान बदल देगी और आरक्षण को समाप्त कर देगी. ये दोनों चीजें निराधार और तथ्यहीन हैं. गृहमंत्री शाह ने आरोप लगाते हुए कहा, कांग्रेस झूठ फैलाकर जनता के बीच में भ्रांति पैदा करना चाहती है. 

बीजेपी SC/ST, OBC के आरक्षण की समर्थक
अमित शाह बोले, मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि BJP SC/ST, OBC के आरक्षण की समर्थक है और हमेशा इसके संरक्षक के रूप में अपनी भूमिका निभाएगी. SC/ST, OBC के आरक्षण पर किसी राजनीतिक दल में अगर डाका डाला है तो वो कांग्रेस पार्टी ने डाला है. सबसे पहले उन्होंने संयुक्त आंध्र प्रदेश में मुसलमानों को आरक्षण दिया, जिसके कारण OBC का रिजर्वेशन कटा. उसके बाद कर्नाटक में उन्होंने रातों-रात बिना किसी सर्वे, पिछड़ापन तय किए बगैर सारे मुसलमानों को OBC कैटेगरी में डालकर उनके लिए 4% का कोटा रिजर्व कर दिया, इससे भी पिछड़ा वर्ग का रिजर्वेशन कटा है.

यह भी पढ़े : Lok Sabha Election 2024: 'पहले किसानों का पैसा लूट लेता था पंजा, अब दिल्ली में बैठा है आपका बेटा', महाराष्ट्र में बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget