एक्सप्लोरर

मोदी के मंत्री रामदास अठावले ने साध्वी प्रज्ञा के टिकट पर उठाए सवाल, कहा- हेमंत करकरे के पास थे पर्याप्त सुबूत

भोपाल सीट से प्रज्ञा ठाकुर को टिकट दिए जाने को लेकर मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सवाल उठाए हैं. इस दौरान उन्होंने सवाल भी उठाए.

मुंबई: मध्य प्रदेश के भोपाल सीट से चुनाव लड़ रही प्रज्ञा ठाकुर को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक दल (एनडीए) की सहयोगी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सवाल खड़ा किया है. प्रज्ञा ठाकुर को लेकर अठावले ने कहा कि पूर्व एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे के पास उनके खिलाफ पर्याप्त सुबूत थे.

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान अठावले ने कहा, ''प्रज्ञा ठाकुर का नाम मालेगांव मामले से जुड़ा है और महाराष्ट्र के पूर्व एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे के पास उनके खिलाफ पर्याप्त सुबूत थे.'' इस दौरन उन्होंने इस बयान की भी निंदा की जिसमें प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि हेमंत करकरे की मौत उनके श्राप के कारण हुई थी.

अंग्रेजी अखबार से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ''हेमंत करकरे लोगों को बचाते हुए और आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए हैं. मैं साध्वी की बातों से सहमत नहीं हूं. मैं इसकी निंदा करता हूं. यह कोर्ट का मुद्दा है और उसे तय करना है कि क्या सही है क्या गलत.''

वहीं बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री उमा भारती प्रज्ञा ठाकुर के उम्मीदवारी को सही ठहरा चुकी हैं. एक रैली के दौरान उमा भारती ने कहा था कि प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाने में कोई बुराई नहीं है. कांग्रेस गांधी पर निशाना साधते हुए उमा भारती ने कहा था कि वह भी बेल पर बाहर हैं.

बता दें कि बीजेपी ने प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. यहां से कांग्रेस ने अपने कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है. इस सीट पर छठे चरण में मतदान है. वोटों की गिनती 23 मई को होगी.

बिहार के VIP कैंडिडेट्स: चौथे चरण में बेगूसराय के गिरिराज-कन्हैया की टक्कर पर सबकी निगाहें

मतदान के लिए लाइन में लगे कन्हैया कुमार, बोले- दुनिया को संदेश भेजेगा बेगूसराय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget