एक्सप्लोरर

शरद पवार ने कहा- PM मोदी दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे

Lok Sabha Election 2019: महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी साथ चुनाव लड़ेगी. हालांकि सीटों पर अभी तक बात नहीं बन पाई है. सूबे में लोकसभा की 48 सीटें हैं.

मुंबई: एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि बीजेपी लोकसभा चुनाव में भले ही सबसे बड़े दल के रूप में उभर जाए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरा कार्यकाल मिलने की संभावना नहीं है. पवार ने यह भी कहा कि वह 14 और 15 मार्च को दिल्ली में देश भर के कुछ क्षेत्रीय दलों से मिलेंगे, जहां महागठबंधन की आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी. उन्होंनेकहा कि एनसीपी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे के फार्मूले को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है और जल्द ही एक आधिकारिक घोषणा की जाएगी.

पवार ने दोहराया कि उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है क्योंकि वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के लिए रास्ता बनाना चाहते हैं और उन्हें लगता है कि अब रुकने का वक्त आ गया है. 78 वर्षीय पवार ने कहा कि चूंकि उनके परिवार के दो सदस्य यह चुनाव लड़ने जा रहे हैं, ऐसे में, ‘‘किसी को पीछे हटना ही होगा.’’

उन्होंने कहा कि उन्होंने माधा सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है. पवार ने कहा, ‘‘बीजेपी संसदीय चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है और उसे सहयोगी दलों (सरकार बनाने के लिए) की जरूरत होगी. इस परिदृश्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरा अवसर मिलने की संभावना नहीं है. पवार ने सोमवार को घोषणा की थी कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे.

महाराष्ट्र में कब है चुनाव? पहला चरण, 11 अप्रैल- वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गडचिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, यवतमाल-वाशिम दूसरा चरण, 18 अप्रैल- बुलढाणा, अकोला, अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड़, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर. तीसरा चरण, 23 अप्रैल- जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, रायगड, पुणे, बारामती, अहमदनगर, माढा, सांगली, सात, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हातकणंगले. चौथा चरण, 29 अप्रैल- नंदुरबार, धुले, दिंडोरी, नाशिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, मावल, शिरूर, शिर्डी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget