एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: 52 सीटों पर सिमटी कांग्रेस, राहुल से छिनी अमेठी सीट, लेकिन रिकॉर्ड वोटों से जीते वायनाड

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड सीट पर चार लाख से ज्यादा वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की है. केरल में खाता खोलने की उम्मीद लगाए बैठी बीजेपी को इस बार भी निराशा हाथ लगी.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है. पूरे देश में चली पीएम मोदी की लहर के बाद बीजेपी ने 300 का आकंड़ा पार कर लिया है. वहीं कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर ही सिमट गई है. पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं. इतना ही नहीं इस बार कांग्रेस के हाथ से उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट भी निकल गई है. यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हरा दिया है. हालांकि राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट से रिकॉर्ड जीत हासिल की है.

पंजाब में नहीं दिखी मोदी लहर’, कांग्रेस ने जीती 8 सीटें

लोकसभा चुनावों में उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में ‘मोदी लहर’ को दरकिनार करते हुए कांग्रेस ने पंजाब की कुल 13 लोकसभा सीटों में से 8 पर जीत दर्ज की है. साल 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को पंजाब में महज तीन सीटें मिली थीं. अकाली दल-भाजपा गठबंधन को चार सीटें और आम आदमी पार्टी को सिर्फ एक सीट मिली है.

लोकसभा चुनाव: 17 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में खाता भी नहीं खोल सकी कांग्रेस

असम में कांग्रेस को तीन सीटें

असम की 14 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने सात सीटों पर जीत हासिल कर ली है और दो अन्य सीट पर वह बढ़त बनाए हुए है. जबकि कांग्रेस ने तीन सीटों और एआईयूडीएफ ने एक सीट पर जीत दर्ज की है.

अमेठी में 55,120 वोटों से जीतीं स्मृति ईरानी

उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित अमेठी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 55,120 वोटों से जीत की दर्ज की है. स्मृति ईरानी को 468514 वोट मिले जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 41,3394 वोट हासिल हुए हैं. स्मृति ईरानी ने 55,120 वोटों से राहुल गांधी को हराया है.

राहुल गांधी से पहले भी कांग्रेस दो बार गंवा चुकी है अमेठी लोकसभा सीट, जानें कब और कौन हारा था इस सीट पर

वायनाड में राहुल गांधी की रिकॉर्ड जीत

केरल की कुल 20 लोकसभा सीटों में 18 पर कांग्रेस की अगुवाई वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने जीत दर्ज की है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड सीट पर चार लाख से ज्यादा वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की है.  केरल में खाता खोलने की उम्मीद लगाए बैठी बीजेपी को इस बार भी निराशा हाथ लगी.

यह भी पढ़ें-

लोकसभा चुनाव: BJP अकेले 300 और NDA 350 के पार, अमित शाह बोले- महाविजय के महानायक हैं मोदी

अमित शाह गांधीनगर से जीते, गुजरात की सभी 26 सीटों पर बीजेपी की जीत तय

मालेगांव धमाकों की आरोपी से लेकर साध्वी प्रज्ञा के सांसद बनने तक का सफर, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget