एक्सप्लोरर

MP: 2019 लोकसभा चुनाव की आखिरी रैली में बोले पीएम मोदी- ‘3-4 दिन से सुन रहा हूं, अबकी बार, 300 पार’

पीएम मोदी ने कहा, ‘’आप दशकों बाद लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले हैं. इस बार आप सिर्फ एक वोट नहीं डालने वाले बल्कि एक विकसित और नए भारत की नींव डालने वाले हैं.’’

खरगोन: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए 19 मई को वोट डाले जाएंगे. आज लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण का चुनाव प्रचार भी थम जाएगा. इससे पहले आज मध्य प्रदेश के खरगोन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस चुनाव की अपनी आखिरी रैली को संबोधित किया. रैली में पीएम मोदी ने कहा कि 'अबकी बार, मोदी सरकार' और 3-4 दिन से मैं सुन रहा हूं अबकी बार, 300 पार. इस चुनाव का नेतृत्व जनता कर रही है- मोदी इस रैली में पीएम मोदी ने कहा, ‘’आप दशकों बाद लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले हैं. इस बार आप सिर्फ एक वोट नहीं डालने वाले बल्कि एक विकसित और नए भारत की नींव डालने वाले हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’लोकतंत्र में चुनाव सरकार बनाने के लिए होता है. राजनीतिक दल और उम्मीदवार आपसे अपनी-अपनी नीयत और नीति के हिसाब से वोट मांगते हैं, लेकिन 2019 का चुनाव अन्य चुनावों से भिन्न है. इस चुनाव का नेतृत्व जनता कर रही है.’’ पीएम मोदी ने कहा, ‘’21वीं सदी के भारत के इन्हीं निर्माता के उत्साह का परिणाम है कि देश आज कश्मीर से कन्याकुमार और कच्छ से कामरूप पूरा देश कह रहा है. 'अबकी बार, मोदी सरकार' और 3-4 दिन से मैं सुन रहा हूं- अबकी बार, 300 पार.’’ मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘’कांग्रेस सैनिकों से विशेषाधिकार छीनने और देशद्रोह का कानून खत्म करने जैसे विषयों को लेकर जनता के बीच गई, जिसको देश ने ठुकरा दिया है. देश इस बात पर एकमत है कि जो लोग जम्मू कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री की पैरवी कर रहे हैं, उन्हें इस चुनाव में सज़ा दी जाए.’’ किसानों के मुद्दों पर पीएम मोदी ने कहा, ‘’बीते 5 सालों में बीज से लेकर बाज़ार तक की एक मजबूत व्यवस्था बनाने के लिए जो उठाए कदमों को हम और गति देने वाले हैं. साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’फसलों की लागत कम हो और उचित मूल्य मिले, ये हमारा निरंतर प्रयास रहा है. अन्नदाता अब ऊर्जादाता भी बने इसके लिए हम कदम उठा चुके हैं. किसान अपनी जमीन पर सोलर पैनल लगाकर बिजली पैदा करे, और राज्य सरकार उस बिजली को खरीदे, ऐसे प्रयास हमारी सरकार कर रही है.’’ अगले 5 साल के लिए अपना आशीर्वाद देने जा रहे हैं उसके लिए धन्यवाद- मोदी पीएम मोदी ने कहा, ‘’बीते 5 सालों में हर स्कूल में, हर घर में बहन-बेटियों के लिए हमने शौचालय बनाया. घर-घर तक बिजली पहुंचाने का बीड़ा उठाया. गरीब से गरीब के घर में मुफ्त गैस का कनेक्शन दिया. आने वाले 5 सालों में हम पानी की समस्या पर गंभीरता से काम करने वाले हैं.’’ पीएम मोदी ने कहा, ‘’मैं देश के सभी मतदाताओं से कह रहा हूं कि 5 साल आपने जो मुझे प्यार और आशीर्वाद दिया और मेरा साथ दिया इसके लिए मैं आपका सिर झुककर नमन करता हूं और आने वाले 5 साल के लिए आप जो मुझे अपना आशीर्वाद देने जा रहे हैं उसके लिए भी मैं आपका धन्यवाद करता हूं.’’ यह भी पढ़ें- गोडसे को ‘देशभक्त’ बताने का मामला, साध्वी के बयान पर EC को वीडियो के साथ भेजी गई रिपोर्ट बंगाल में 20 घंटे पहले थमा चुनाव प्रचार, बयानबाजी, वोटिंग-रोड शो में हिंसा के बाद बना राजनीति का केंद्रबिंदु सूखे की चपेट में महाराष्ट्र, बुलढाणा में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं लोग अखिलेश का मोदी पर तंज- 'विकास' पूछ रहा है कि बनाना था काशी को 'क्योटो', 5 साल में मिला सिर्फ टूटो-फूटो
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
West Bengal Election 2026: बंगाल में वोटर लिस्ट पर सियासी विस्फोट! आधी रात जारी सप्लीमेंट्री सूची से बढ़ा तनाव, कितने नाम जुड़े-कटे अब भी रहस्य
बंगाल में वोटर लिस्ट पर सियासी विस्फोट! आधी रात जारी सप्लीमेंट्री सूची से बढ़ा तनाव, कितने नाम जुड़े-कटे अब भी रहस्य
Assam Assembly elections 2026: असम चुनाव के लिए 9 अप्रैल को छुट्टी घोषित, वोटिंग के लिए मिलेगी खास सुविधा
असम चुनाव के लिए 9 अप्रैल को छुट्टी घोषित, वोटिंग के लिए मिलेगी खास सुविधा
Assam Assembly Election 2026: 'अगर गौरव पाकिस्तान में चुनाव लड़ें तो...', हिमंत बिस्वा सरमा ने कर दिया चौंकाने वाला दावा, क्यों ली मौज?
'अगर गौरव पाकिस्तान में चुनाव लड़ें तो...', हिमंत बिस्वा सरमा ने कर दिया चौंकाने वाला दावा, क्यों ली मौज?

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया जंग में जीत का बड़ा दावा, बोले- ईरान मान गया, हमें भेजा बहुत कीमती गिफ्ट
ट्रंप ने किया जंग में जीत का बड़ा दावा, बोले- ईरान मान गया, हमें भेजा बहुत कीमती गिफ्ट
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
Israel-US Iran War Live: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
Live: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
IPL में 8.4 करोड़ वाले इस खिलाड़ी को देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित हैं सौरव गांगुली, जानिए क्या कहा
IPL में 8.4 करोड़ वाले इस खिलाड़ी को देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित हैं सौरव गांगुली, जानिए क्या कहा
कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का 'रहमान डकैत' वाला रोल, अब हो रहा पछतावा
कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का 'रहमान डकैत' वाला रोल, अब हो रहा पछतावा
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
क्या होता है क्वाड्रिप्लेजिया, जिसने ले ली हरीश राणा की जान? बाइकर्स को सबसे ज्यादा खतरा
क्या होता है क्वाड्रिप्लेजिया, जिसने ले ली हरीश राणा की जान? बाइकर्स को सबसे ज्यादा खतरा
महिलाओं के लिए तीन बेस्ट सरकारी योजनाएं, जानें कैसे उठाएं फायदा?
महिलाओं के लिए तीन बेस्ट सरकारी योजनाएं, जानें कैसे उठाएं फायदा?
Embed widget