एक्सप्लोरर

जानिए क्या होता है इलेक्टोरल बॉन्ड जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- विस्तृत चर्चा की है जरूरत

इलेक्टोरल बॉन्ड राजनीतिक दलों को चंदा देने का एक माध्यम है. यह ब्याज मुक्त होता है. इसे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के द्वारा जारी किया जाता है जिसे कोई भी संस्था या भारतीय नागरिक खरीद सकते हैं.

नई दिल्ली: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने आज इनकार कर दिया. हालांकि, कोर्ट ने राजनीतिक दलों को इस माध्यम से मिलने वाले चंदे की पूरी जानकारी बंद लिफाफे में चुनाव आयोग के पास 30 मई तक सौंपने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि इस विषय पर विस्तृत चर्चा की जरूरत है. इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक फंडिंग रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने याचिका दायर की थी.

क्या होता है इलेक्टोरल बॉन्ड? 

इलेक्टोरल बॉन्ड राजनीतिक दलों को चंदा देने का एक माध्यम है. यह ब्याज मुक्त होता है. इसे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के द्वारा जारी किया जाता है जिसे कोई भी संस्था या भारतीय नागरिक खरीद सकते हैं. इलेक्टोरल बॉन्ड को जनवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्तूबर के महीने में खरीदा जा सकता है. बॉन्ड खरीदे जाने के 15 दिन तक मान्य रहता है. इसमें राजनीतिक दल को यह बताने की जरूरत नहीं है कि उन्हें किस व्यक्ति या संस्था ने चंदा दिया है.

इलेक्टोरल बॉन्ड लाने के पीछे सरकार ने ये तर्क दिया था कि इसके माध्यम से राजनीतिक दलों को मिलने वाले पैसे में पारदर्शिता आएगी. इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदने वालों की पहचान बैंक के पास रहती है. हालांकि, चंदा देने वाले व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की जाती है और इसी बिंदू का सबसे अधिक विरोध किया जा रहा है.

कितने मूल्य का होता है इलेक्टोरल बॉन्ड- चुनावी बॉन्ड 1,000, 10 हजार, एक लाख, 10 लाख और एक करोड़ रुपए के मूल्य में उपलब्ध होते हैं. चुनाव आयोग में रजिस्टर ऐसी पार्टी जिसने पिछले चुनाव में कुल वोटों का कम से कम 1% वोट हासिल किया है उसे बॉन्ड के माध्यम से चंदा दिया जा सकता है.

वहीं, इलेक्टोरल बॉन्ड की आलोचना करने वाले लोगों का कहना है कि इससे राजनीतिक फंडिंग में पारदर्शिता की कमी आई है. इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से फंडिंग की कोई सीमा भी नहीं है इस बात की भी लोग आलोचना कर रहे हैं. इलेक्टोरल बॉन्ड का सबसे बड़ा फायदा सत्ता पार्टी बीजेपी को ही हुआ है. इसके माध्यम से जितने रुपए की फंडिंग राजनीतिक दलों को हुई है उसमें बीजेपी की हिस्सेदारी 94.5 फीसदी है.

पहले क्या था नियम- साल 2017 से पहले के नियम के मुताबिक राजनीतिक दलों को 20 हजार से कम की राशि चंदे के तौर पर मिलने पर उन्हें इसका स्रोत बताने की जरुरत नहीं थी. इस नियम का लाभ उठाकर राजनीतिक दल 20 हजार से अधिक के चंदे की राशि के बारे में जानकारी छुपा लेते थे. इस कारण देश में काला धन पैदा होता था.

यह भी पढ़ें-

इलेक्टोरल बॉन्ड: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 30 मई से पहले हर राजनीतिक दलों को बंद लिफाफे में चंदे की जानकारी देनी होगी

अमित शाह ने कहा- घुसपैठिए को बाहर निकालेंगे, मगर हिंदू और बौद्ध शरणार्थियों को ढूंढकर नागरिकता देंगे

लोकसभा चुनाव: पहले चरण में छिटपुट हिंसा, पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 81%, बिहार में सबसे कम 53% मतदान स्‍मृति ईरानी के पास 4.71 करोड़ रुपए की संपत्ति, 89 लाख रुपए बैंक खाते में

देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
यूपी में बदलने वाला है मौसम, अयोध्या-वाराणसी समेत 31 जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें IMD का अपडेट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, अयोध्या-वाराणसी समेत 31 जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें IMD का अपडेट
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Carry On Jatta 4 BO Collection Day 1: 'कैरी ऑन जट्टा 4' ने मचाई धूम, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने तोड़ा अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने मचाई धूम, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने तोड़ा अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
यूपी में बदलने वाला है मौसम, अयोध्या-वाराणसी समेत 31 जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें IMD का अपडेट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, अयोध्या-वाराणसी समेत 31 जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें IMD का अपडेट
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Carry On Jatta 4 BO Collection Day 1: 'कैरी ऑन जट्टा 4' ने मचाई धूम, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने तोड़ा अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने मचाई धूम, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने तोड़ा अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री बनाए गए बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
फ्लाइट में यात्री बने बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Explained: दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में SIR के लिए कस लें कमर, क्या, कैसे, कब और क्यों होगा?
दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में क्या, कैसे, कब और क्यों होगा SIR?
Embed widget