एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में कांग्रेस ने जारी किया मेनिफेस्टो, पुरानी पेंशन बहाल करने का वादा- जानें अन्य घोषणाएं

Karnataka Elections 2023: बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इस दौरान खरगे, सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और डॉ. परमेश्वरजी सहित पार्टी के अन्य नेता उपस्थित रहे.

Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान में बस कुछ ही दिन बचे हैं. बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इसमें, पुरानी पेंशन बहाल करने का वादा किया है. कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 5 गारंटियों (गृह ज्योति, गृह लक्ष्मी, अन्ना भाग्य, युवा निधि और शक्ति) को दोहराया है. बेंगलुरु के होटल संगरीला में घोषणा पत्र को लांच करने के दौरान कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, राज्य इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार, घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष डॉ. परमेश्वरजी और रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित पार्टी के अन्य नेता उपस्थित रहे.

कांग्रेस का कहना है कि यह घोषणापत्र सिर्फ एक वादा नहीं है, बल्कि बेहतर भविष्य और त्वरित विकास के लिए कर्नाटक के लोगों के प्रति प्रतिबद्धता है. आइये जानते हैं कि कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो क्या घोषणाएं की हैं.

कांग्रेस के मेनिफेस्टो में क्या है खास?
- पुलिस वालों को नाईट ड्यूटी के बदले में हर महीने 5 हजार रुपये दिए जाएंगे
- भारत जोड़ो के लिए बनाई जाएगी सोशल हार्मोनी कमेटी
- आंगनवाड़ी वर्कर्स की सैलरी 11,500 से बढ़ाकर 15,000 करने का वादा
- भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई के लिए स्पेशल कानून बनाया जाएगा
- 2006 के बाद से सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी

- बीजेपी की तरफ से पास किए गए सभी जन विरोधी कानून को एक साल के अंदर वापस लिया जाएगा
- किसान विरोधी कानून वापस लेने का वादा
- किसानों पर दर्ज मुकदमों को भी वापस लेने का वादा
- अगले 5 सालों में किसान कल्याण के लिए 1.5 लाख रुपये
- किसानों के लिए दिए जाने वाले लोन को 3 फीसदी ब्याज दर पर बढ़ाकर 3 लाख से 10 लाख देने का वादा

- ग्रामीण किसानों के लिए की दिन में कम से कम 8 घंटे बिजली देने का वादा
- फसल नुकसान की भरपाई के लिए 5 हजार करोड़ रुपये (हर साल 1 हजार करोड़ रुपये)
- दूध पर सब्सिडी को 5 रुपए से बढ़कर 7 रुपए किया जाएगा
- नारियल किसानों और अन्य के लिए एमएसपी सुनिश्चित किया जाएगा
- बजरंग दल, पीएफआई जैसे किसी भी संगठन पर प्रतिबंध लगाने सहित कानून के अनुसार निर्णायक कार्रवाई करेंगे

- शक्ति योजना के माध्यम से नियमित केएसआरटीसी/बीएमटीसी बसों में सभी महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा
- गृह ज्योति योजना के माध्यम से 200 यूनिट मुफ्त बिजली देगी
- अन्नभाग्य योजना में 10 किलो चावल की गारंटी
- गृह लक्ष्मी योजना के माध्यम से परिवार की प्रत्येक महिला मुखिया को हर महीने 2,000 रुपये
- युवानिधि योजना के माध्यम से बेरोजगार स्नातकों को दो साल के लिए 3,000 रुपये प्रति माह और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को 1,500 रुपये प्रति माह

- एससी/एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक/लिंगायत और वोक्कालिगा के आरक्षण को 50% से बढ़ाकर 75% करने का वादा
- बाहरी कश्मीरी पंडितों की सहायता के लिए कश्मीरी संस्कृति केंद्र शुरू करने के लिए 15 करोड़ रुपये और 1 करोड़ रुपये का वार्षिक अनुदान
- अल्पसंख्यक महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए 3 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण देने की पेशकश
- गाय का गोबर 3 रुपए किलो खरीदा जाएगा

बता दें कि 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में 10 मई को  मतदान होगा और वोटों की गिनती 13 मई को होगी. कुल 3,632 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें बीजेपी के 707 और कांग्रेस के 651 उम्मीदवार हैं, जबकि 1,720 उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कर्नाटक में राहुल और प्रियंका गांधी करेंगे प्रचार, जानें पूरे कार्यक्रम का शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget