एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में राहुल और प्रियंका गांधी करेंगे प्रचार, जानें पूरे कार्यक्रम का शेड्यूल

Karnataka Elections: राहुल गांधी आज (2 मई) राज्य में 2 जनसभाएं और एक रोड शो करेंगे. वहीं, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के 4 कार्यक्रम होंगे, जिसमें एक जनसभा और 3 रोड शो शामिल हैं.

Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान में बस कुछ ही दिन बचे हैं. राज्य में राजनीतिक दलों का ताबड़तोड़ प्रचार अभियान शुरू है. कांग्रेस पार्टी भी जोर शोर से अपने प्रचार अभियान में जुटी हुई है.

राहुल गांधी आज (2 मई) राज्य में 2 जनसभाएं और एक रोड शो करेंगे. वहीं, स्टार प्रचारक और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के 4 कार्यक्रम होंगे, जिसमें एक जनसभा और 3 रोड शो शामिल हैं. वर्तमान में राज्य की सत्ता की बागडोर बीजेपी के पास है. उधर, इस चुनाव को हर कीमत पर जीतने के लिए कांग्रेस मैदान में अपना पूरा दम दिखा रही है.

राहुल गांधी की जनसभाएं
चुनावी राज्य कर्नाटक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2 मई को पार्टी के प्रचार अभियान में अपनी ताकत झोंकेंगे. इसकी शुरुआत तीर्थहल्ली से सुबह 11:30 बजे होगी, जहां पर राहुल एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद कांग्रेस नेता हासन के हरिहर में दोपहर 01:20 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं, चिकमगलूर में दोपहर 03:15 बजे राहुल गांधी एक रोड शो करेंगे.

प्रियंका गांधी के रोड शो
प्रियंका गांधी वाड्रा भी राज्य में प्रचार अभियान के दौरान पार्टी और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगी. उनके 4 कार्यक्रम लगातार होंगे. जिसकी शुरुआत मांड्या से सुबह 12:00 बजे होगी, जहां पर प्रियंका एक जनसभा को संबोधित करेंगी. इसके बाद वो लगातार 3 रोड शो करेंगी, जो चिंतामणि में शाम 04:00 बजे, होसकोटे में शाम 05:15 बजे और सीवी रमन नगर में शाम 07:15 बजे होगा.

बता दें कि कर्नाटक में चुनाव के लिए बीजेपी, कांग्रेस और जेडएस पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा. राज्य की 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को एक चरण मतदान होंगे. इसके नतीजे 13 को सामने आएंगे.

कर्नाटक चुनाव में 2,613 प्रत्याशियों में से 2,427 पुरुष, 184 महिलाएं और 2 अन्य हैं. मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में बीजेपी से 224, कांग्रेस से 223 (मेलुकोटे में सर्वोदय कर्नाटक पार्टी के समर्थन को लेकर), जेडीएस से 207, आम आदमी पार्टी से 209, बहुजन समाज पार्टी से 133, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से 4, जनता दल यूनाइटेड से 8 और एनपीपी से 2 हैं. इसके अलावा, पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (आरयूपीपी) से 685 और निर्दलीय प्रत्याशी 918 हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget