एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में बीजेपी को एक के बाद एक लग रहे झटके, अबतक ये 8 नेता छोड़ चुके हैं पार्टी

Karnataka Election 2023 Date: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एक महीने से कम समय बचा है और बीजेपी में टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है.

Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले बीजेपी में नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है. अब तक कुल आठ बड़े बीजेपी नेता पार्टी छोड़ चुके हैं, वहीं कई वरिष्ठ नेता बीजेपी से नाराज हैं और आने वाले वक्त में पार्टी छोड़ सकते हैं. इन्हीं नाराज नेताओं की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम है पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता जगदीश शेट्टार का. 

पिछले दिनों में बीजेपी से आठ बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस और जेडीएम का दामन थाम लिया है. नेताओं का लगातार बीजेपी छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल होना उसके लिए घातक साबित हो सकता है क्योंकि पार्टी छोड़ने वाले नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधायक-एमएलसी तक शामिल हैं. 

इन नेताओं ने छोड़ी बीजेपी

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को ताजा झटका देते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने 14 अप्रैल को कांग्रेस का हाथ थाम लिया था. इससे पहले बीजेपी छोड़ने वाले नेताओं में पूर्व विधायक डीपी नारीबोल, मौजूदा विधायक एमपी कुमारस्वामी, मौजूदा विधायक रामप्पा लमानी, मौजूदा विधायक गुली हटी शेखर, मौजूदा एमएलसी शंकर आर, वर्तमान मंत्री एस अंगारा और बीएस येदियुरप्पा के करीबी डॉक्टर विश्वनाथ शामिल हैं.

विधायक एमपी कुमारस्वामी ने किया आगाह

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए टिकट ना मिलने से नाराज बीजेपी नेता और मुडिगेरे से तीन बार के विधायक एमपी कुमारस्वामी ने 13 अप्रैल को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. कुमारस्वामी ने पार्टी छोड़ने के बाद बीजेपी को आगाह किया कि सीटी रवि कर्नाटक में बीजेपी को समाप्त कर देंगे. कुमारस्वामी ने कहा कि अगर बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा एक सप्ताह के लिए अपना फोन बंद कर देते हैं तो पार्टी 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी.

वहीं, आर शंकर बीजेपी छोड़ चुके हैं. पिछले दिनों आर शंकर के घर पर कमर्शियल टैक्स विभाग ने रेड मारी थी. बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एक महीने से कम का समय बचा है और बीजेपी में टिकट को लेकर घमासान मचा है. बीजेपी ने कर्नाटक के बंदरगाह और अंतर्देशीय परिवहन विभाग के मंत्री अंगारा एस का टिकट कैंसल कर दिया है, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए राजनीति से संन्यास लेने और पार्टी के लिए प्रचार ना करने का ऐलान कर दिया. 

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: कोलार में BJP पर बरसे राहुल गांधी, कहा- कर्नाटक में सरकार हम बनाएंगे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget