एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कोलार में BJP पर बरसे राहुल गांधी, कहा- कर्नाटक में सरकार हम बनाएंगे

Karnataka Election 2023 Date: राहुल गांधी ने कोलार की रैली में कहा कि आपने दिल भर के अडानी की मदद की हम दिल भर के कर्नाटक के लोगों की मदद करेंगे.

Rahul Gandhi Kolar Speech: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के एलान के बाद राहुल गांधी ने रविवार (16 अप्रैल) को कोलार में चुनावी रैली को संबोधित किया. अपने अभिभाषण में राहुल गांधी ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. कोलार की रैली में उन्होंने कहा, "हमारी सरकार बनेगी तो सब काम बहुत जल्द करेंगे, किसी भी वादे में देरी नहीं होगी और बड़े वादों को बहुत जल्द पूरा करेंगे."

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री को एक ठेकेदार ने 40 प्रतिशत कमीशन देने की चिट्रटी लिखी थी जिसका जवाब प्रधानमंत्री ने नहीं दिया. कर्नाटक की जनता को प्रधानमंत्री को संदेश देना चाहिए. उन्होंने एक बार फिर से अडानी मामले को जनता के सामने रखा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अडानी जैसे लोगों की मदद की और कर्नाटक में बीजेपी सरकार ने क्या काम किया? उन्होंने 40 प्रतिशत कमीशन खाया है.

हमने कर्नाटक की जनता से 4 वादे किए

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोलार में आगे कहा कि कर्नाटक की बीजेपी सरकार ने हर एक काम में 40 प्रतिशत कमीशन खाया. वहीं, उन्होंने कांग्रेस के वादों को दोहराते हुए कहा, "हमने कर्नाटक की जनता से 4 वादे किए हैं. पहला है कि हर घर के परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी. दूसरा वादा है कि हर महीने हर महिला को 2000 रुपए दिए जाएंगे. तीसरा वादा है कि हर महीने हर परिवार को 10 किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा. चौथी योजना है कि हर महीने 2 साल के लिए कर्नाटक के हर ग्रेजुएट को 3000 रुपए और डिप्लोमा होल्डर को 1500 रुपए दिए जाएंगे."

कांग्रेस की सरकार आ रही है- राहुल

कोलार में राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की सरकार आ रही है. अडाणी की शेल कंपनी में चीन का डायरेक्टर है. मुझे जेल में डाल दो मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं. मुझे संसद से अमान्य घोषत किया गया मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं. 

अडानी की शेल कंपनी में 20,000 करोड़ रुपए किसके हैं?

राहुल ने आगे कहा, "मैंने संसद में पूछा कि अडानी की शेल कंपनी में 20,000 करोड़ रुपए किसके हैं? उसके बाद भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि सरकार ने संसद नहीं चलने दी. आमतौर पर विपक्ष संसद को रोकती है लेकिन पहली बार सरकार के मंत्रियों ने संसद को रोका. 

अडानी की कंपनी में चीन का डायरेक्टर बैठा है

यह (बीजेपी) सोचती है कि मुझे संसद से हटाकर, धमकाकर, डरा देंगे. मैं इनसे नहीं डरता. मैं फिर दोहराता हूं कि प्रधानमंत्री जी यह 20,000 करोड़ रुपए अडानी की शेल कंपनी में किसके हैं? जब तक इसका जवाब नहीं मिलेगा मैं तब तक नहीं रुकुंगा. मुझे अयोग्य घोषित कर दो, जेल में डाल दो कुछ भी कर दो मुझे फर्क नहीं पड़ता. अडानी की डिफेंस इंन्फ्रास्ट्रक्चर की कंपनी में चीन का डायरेक्टर बैठा है. अडानी की शेल कंपनी में चीन का डायरेक्टर है. इसमें कोई जांच नहीं हो रही है. इसके बाद वह ध्यान भटकाने की बात करते हैं.

अडानी को पैसे दे सकते हैं तो हम गरीबों को

वायनाड से पूर्व सांसद राहुल ने कहा, "प्रधानमंत्री जी अगर आप हज़ारों करोड़ रुपए अडानी को दे सकते हैं तो हम गरीबों, महिलाओं, युवाओं को पैसा दे सकते हैं. आपने दिल भर के अडानी की मदद की हम दिल भर के कर्नाटक के लोगों की मदद करेंगे."

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: 'पता नहीं बीजेपी ने टिकट क्यों नहीं दिया', कर्नाटक पूर्व CM जगदीश शेट्टार बोले- मैं इस्तीफा...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget