एक्सप्लोरर

Haryana Election: बीजेपी ने सरकार बनाने की कोशिशें की तेज, निर्दलीय विधायकों का मिल सकता है साथ

हरियाणा विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आ गए हैं. अब प्रदेश में सरकार बनाने के लिए दलों ने कोशिशें तेज कर दी हैं. बता दें कि चुनाव परिणाम में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है. 40 सीटों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. कांग्रेस को 31 सीटें मिली हैं. 

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं और प्रदेश में किसी भी दल को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला है. बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है जिसे 40 सीटें मिली हैं. दूसरे स्थान पर रही कांग्रेस को 31 सीटें और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) को 10 सीटें मिली हैं. 9 सीटें अन्य के खाते में गई हैं. परिणाम आने के बाद प्रदेश में दूसरे दल और निर्दलीय विधायकों को अपने पाले में कर सरकार बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं.

विधायकों को अपने पाले में करने की कोशिशों में बीजेपी सबसे आगे है. बीजेपी को हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) के अध्यक्ष और सिरसा विधानसभा सीट से निर्वाचित विधायक गोपाल कांडा का समर्थन मिला है. गोपाल कांडा के जरिए बीजेपी सात निर्दलीय विधायकों को अपने पाले में करने की कोशिश में जुट गई है. खबर है कि गोपाल कांडा तीन से चार विधायकों को लेकर दिल्ली पहुंच गए हैं जहां उनकी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात होगी.

गोपाल कांडा के भाई गोविंद कांडा ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि सभी निर्दलीय विधायक बीजेपी की सरकार बनाने के पक्ष में हैं. इस संबंध में बीजेपी आलाकमान से बात हो गई है. अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक बीजेपी के खेमे में जो निर्दलीय विधायक है उनमें चरखी दादरी से सोमबीर, मेहम से बलराज कुंडू, पृथला से नयनपाल रावत, निलोखेडी से धर्मपाल गोंडर और रानिया से रंजीत सिंह हैं.

बीजेपी हरियाणा में सरकार बनाने को लेकर काफी आश्वस्त दिख रही है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के ट्वीट से यही संकेत मिलते हैं. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ''गत 5 वर्षों में पीएम मोदी के केंद्रीय नेतृत्व में खट्टर सरकार ने हरियाणा की जनता के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किये. बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बनाकर फिर से सेवा का मौका देने के लिए जनता का अभिनंदन करता हूं. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई.''

Election Results: हरियाणा के नए किंगमेकर दुष्यंत चौटाला के सामने है ये बड़ी चुनौती

Haryana Election Results: बीजेपी का वोट शेयर 22 फीसदी तक गिरा

जेजेपी के विधायकों की आज दिल्ली में होगी बैठक, आगे की रणनीति पर लिया जाएगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget