एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: कल होगा गुजरात में पहले चरण का मतदान, जान लीजिए बड़ी बातें

Gujarat Election 2022: गुजरात में कल पहले चरण का मतदान है. राज्य की 89 सीटों पर वोटिंग होगी. पहले चरण में 788 प्रत्याशी मैदान में हैं.

Important Points of First Phase Election: गुजरात की सभी 182 विधानसभा की सीटों का दो चरणों में मतदान होना है. पहले चरण के मतदान के लिए कल 1 दिसंबर को चुनाव होगा जिसमें सभी राजनीतिक दलों के 788 दावेदार चुनावी मैदान में उतरे हैं. पहले चरण के मतदान में 19 जिलों की 89 सीटों पर चुनाव होंगे. पहले चरण में गुजरात के सौराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात की सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पहले चरण में 19 जिलों में से कच्छ, सुरेंद्रनगर, मोरबी, रोजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग्स, नवसारी और वलसाड जिले शामिल हैं. गुजरात की 182 में से करीब 49 फीसदी सीटों पर पहले चरण में वोटिंग की जाएगी. 

2017 में बीजेपी को 48 सीटों पर जीत

गुजरात के 2017 के विधानसभा के चुनावों में बीजेपी ने बाजी मारी थी.पहले भी राज्य में दो चरणों में  ही मतदान हुआ था. जिसमें पहले चरण की 89 सीटों में से बीजेपी के खाते में 48 सीटें आई थीं. यदि प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी ने 48 सीटों के साथ पहले चरण में 54 फीसदी सीटों को जीता था.

सीटों के हिसाब से गुजरात के दूसरे सबसे बड़े शहर सूरत में वोटिंग

गुजरात की भौगोलिक नजरिए से सूरत विधानसभा का क्षेत्र सबसे बड़ा शहर है. जिसके अंतर्गत कई विधानसभा की सीटें भी शामिल है. पहले चरण के मतदान में सबसे अधिक सीट सूरत में ही हैं और पहले चरण में सूरत में मतदान किया जाएगा.  सूरत विधानसभा के अंतर्गत 16 निर्वाचन क्षेत्र जिसमें सूरत ईस्ट, सूरत नॉर्थ, सूरत वेस्ट, मांडवी, मांगरोल, ओलपाड, उधना, वारछा, चोयार्स, कामरेज,  करंज, कतार्गम, लिंबायत, महुवा और मजूरा जैसे क्षेत्र शामिल हैं. 

पुल गिरने के बाद चर्चा में आए मोरबी जिले में वोटिंग

गुजरात के पहले चरण के कल होने वाले मतदान में मोरबी जिलें में भी मतदान होगा. मोरबी में बने पुल टूटने के बाद यह सीट चर्चा का विषय बनी हुई है. यह सीट कच्छ विधानसभा क्षेत्र के अधीन आती है. यहां से बीजेपी के सासंद  विनोद भाई चावड़ा हैं. हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में यहां बीजेपी का अच्छा प्रर्दशन नहीं था. वह कम वोट शेयर के साथ जीती थी. 

गुजरात को 2 सीएम देने वाले राजकोट जिले में वोटिंग

पहले चरण के मतदान में राजकोट में भी मतदान होगा. यह चुनावी नजरिए से इसलिए महत्वपूर्ण में जिला है क्योंकि यहां से गुजरात को दो बड़े  मुख्यमंत्री मिलें है. पहला आनंदीबेन पटेल तो वहीं दूसरे भूपेंद्र सिंह पटेल जिन्होंने पिछले चुनावों में भी राजकोट से चुनाव लड़ा था.   

पहले फेज में 11 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

पहले चरण के मतदान में 11 सीटों पर पहले से सत्ता में काबिज 11 मंत्री चुनाव में बतौर उम्मीदवार उतरे हैं. ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि वह मंत्री इस बार के भी चुनाव में जीत हासिल करें. इसी वजह से पहले चरण के मतदान में उन सभी 11 मंत्रियों की  प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. 

यह भी पढे़: Elections 2022 Live: कल पहले चरण के लिए 89 सीटों पर मतदान, BJP-कांग्रेस में होगा मुकाबला या AAP चुनाव को बनाएगी त्रिकोणीय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget