एक्सप्लोरर

Elections 2022 Live: एबीपी न्यूज़ से बोले राजनाथ सिंह- गुजरात में बनेगा रिकॉर्ड, 2024 के लिए भी मोमेंटम बना

Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पहले चरण का मतदान कल होगा. 89 सीटों पर पहले चरण में वोटिंग होगी.

Key Events
Elections 2022 Live Updates Gujarat Assembly Polls first phase voting Election Result Voting Date BJP AAP Congress News Elections 2022 Live: एबीपी न्यूज़ से बोले राजनाथ सिंह- गुजरात में बनेगा रिकॉर्ड, 2024 के लिए भी मोमेंटम बना
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022

Background

Elections 2022 Live: गुजरात विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए प्रचार अभियान बीते मंगलवार को थम गया है. 1 दिसंबर को पहले चरण की 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसमें सौराष्ट्र की 48, कच्छ की 6 और दक्षिण गुजरात की 35 सीटें शामिल हैं. ये वोटर 89 सीटों पर 788 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे. पहले चरण की 89 सीटों में वैसे तो कई वीआईपी सीटें शामिल हैं, जहां से वर्तमान सरकार के मंत्री और बड़े नेता मैदान में हैं, लेकिन इसके कुटियाणा, भावनगर, पोरबंदर, वराछा रोड, गोंडल, कतारगाम, राजकोट पूर्व, खंभालिया, मोरबी और वसंदा सीटों को अहम माना जा रहा है.

राज्य में दूसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को बाकी बची 93 सीटों पर होगा. राज्य के नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे. आठ दिसंबर को ही हिमाचल प्रदेश के नतीजे भी आएंगे. हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों पर मतदान हो चुके हैं.

गुजरात में 'त्रिकोणीय मुकाबला'

गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी के सामने अपनी 27 सालों की सत्ता बचाने की चुनौती है तो वहीं कांग्रेस के सामने अपना वनवास खत्म करने की. राज्य में इस बार चुनावी त्रिकोणीय होने की बात कही जा रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी गुजरात की सभी विधानसभा सीटों पर लड़ रही है. आप के आने से बीजेपी और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. आम आदमी पार्टी ने तो दावा किया है कि मुख्य मुकाबला बीजेपी और उसकी पार्टी के बीच है. कांग्रेस की राज्य में हालत अच्छी नहीं. गुजरात की जनता को अब विकल्प मिल गया है.

कुल उम्मीदवारों में लगभग 8% महिला उम्मीदवार

राज्य चुनाव आयोग ने कहा कि गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव में 4.90 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालने के पात्र हैं. पहले चरण के मतदान से पहले आज शाम प्रचार अभियन थम जाएगा. एक दिसंबर को पहले चरण के लिए 89 सीटों पर वोटिंग होगी.

बता दें कि गुजरात में लगभग 50 प्रतिशत मतदाताओं की संख्या के बावजूद, गुजरात विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवारों की संख्या बहुत उत्साहजनक नहीं है. राज्य की 182 सीटों पर कुल 1,621 दावेदारों में महिलाओं उम्मीदवारों की संख्या 139 ही है.

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने बहुत कम महिलाओं को टिकट दिया है, लेकिन फिर भी इस बार उनके द्वारा मैदान में उतारे गए ऐसे उम्मीदवारों की संख्या 2017 के विधानसभा चुनाव की तुलना में अधिक है. बीजेपी ने 2017 में 12 के मुकाबले इस बार 18 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है. वही कांग्रेस ने 14 महिलाओं को मैदान में उतारा है. पिछले विधानसभा चुनाव में यह आंकड़ा 10 था. दोनों दलों ने इस बार दलित और आदिवासी समुदायों की महिला उम्मीदवारों को भी अधिक संख्या में टिकट दिया है. 

16:06 PM (IST)  •  30 Nov 2022

राजनाथ सिंह ने एबीपी न्यूज़ से की खास बात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि गुजरात में रिकॉर्ड बनने वाला है. 2022 के लिए मोमेंटम बना हुआ है. पीएम मोदी जनता से सीधे जुड़े हुए हैं. कांग्रेस-हिन्दू मुस्लिम करती है हम नहीं करते..

14:13 PM (IST)  •  30 Nov 2022

विजय रुपानी का दावा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय रुपानी ने बीजेपी को लेकर राज्य में नया दावा किया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी राज्य में दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. गुजरात के पूर्व सीएम ने यह भी कहा है कि उनकी पार्टी को राज्य चुनाव जीतने और सरकार बनाने का पूरा भरोसा है. जनता उन पर विश्वास करती है और जनता वोट देकर बीजेपी को सरकार बनाने का फिर से मौका देगी. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget