एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: शालिनी रोड शो करती रहीं, टिकट मिल गया तेजबहादुर यादव को

समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी कौन हो? इस पर लखनऊ में कई दौर की बैठकें हुईं. छोटे बड़े सभी नेताओं की राय ली गई. मोदी के ख़िलाफ़ चुनावी मैदान में किसे उतारा जाए? मज़बूत नेता की तलाश में राय मशविरा होता रहा. कभी सुरेन्द्र पटेल का नाम चला. तो कभी संजय चौहान का.

लखनऊ: शालिनी यादव पर्चा भरने अपने घर से निकली. वाराणसी शहर में बैंड बाजे के साथ घूम घूम कर रोड शो किया. समाजवादी पार्टी और बीएसपी के नेता भी शालिनी के रोड शो में साथ रहे. जगह-जगह उनका स्वागत सत्कार हुआ. फूलों की बारिश हुई. ढोल नगाड़े बजते रहे. माथे पर लाल टोपी, गले में फूलों की माला पहन शालिनी हाथ जोड़ कर आगे बढ़ती रहीं. कचहरी जाकर नामांकन करने के लिए शालिनी खुली जीप से उतरीं. तो पता चला टिकट किसी और को मिल गया है.

जिस टिकट के लिए वे कांग्रेस छोड़ कर हफ़्ते भर पहले अखिलेश यादव के साथ हो गई थीं. वही कांग्रेस पार्टी जिस से शालिनी के घरवालों का सालों का रिश्ता था. समाजवादी पार्टी ने तेज़ बहादुर यादव को उम्मीदवार बनाया है. कुछ ही दिनों पहले उन्होंने निर्दलीय ही पर्चा भरा था. समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज राय धूपचंडी ने तेज का नामांकन करवाया.

आख़िर कैसे शालिनी यादव का टिकट आख़िरी वक़्त में कट गया? पीएम नरेन्द्र मोदी के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ना उनके लिए सपना ही रह गया. समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी कौन हो? इस पर लखनऊ में कई दौर की बैठकें हुईं. छोटे बड़े सभी नेताओं की राय ली गई. मोदी के ख़िलाफ़ चुनावी मैदान में किसे उतारा जाए? मज़बूत नेता की तलाश में राय मशविरा होता रहा. कभी सुरेन्द्र पटेल का नाम चला. तो कभी संजय चौहान का.

संजय चौहान का जनवादी पार्टी के नाम से अपना राजनैतिक दल है. लेकिन किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई. पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को कोई नाम पसंद ही नहीं आ रहा था. इसी बीच प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज़ होने लगी. गठबंधन में ये सीट बीएसपी ने समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी थी. आख़िरकार पार्टी ने शालिनी यादव पर दांव लगाना बेहतर समझा. वे कांग्रेस से वाराणसी में मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं. एक लाख के क़रीब उनको वोट मिला था. शालिनी के पिता भी कांग्रेस के नेता थे. लेकिन अखिलेश यादव के बुलावे पर उन्होंने कांग्रेस को गुडबाय कह दिया. लखनऊ में प्रेस कनफ़्रेंस कर अखिलेश ने उन्हें पार्टी में शामिल कराने का एलान किया. इसके तुरंत बाद शालिनी को वाराणसी से टिकट भी मिल गया.

नामांकन से पहले 25 अप्रैल को पीएम नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में रोड शो किया. उसी दिन दोपहर को कांग्रेस ने अजय राय को उम्मीदवार बनाने की घोषणा कर दी. प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की खबर पर ब्रेक लग गया. कांग्रेस के इस फैसले के बाद से ही अखिलेश यादव के कैंप में प्रत्याशी बदलने की चर्चा तेज हो गई. 29 अप्रैल के नामांकन करने ती आख़िरी तारीख थी. लखनऊ से वाराणसी ये संदेश भेजा गया कि शालिनी आख़िरी दिन पर्चा भरेंगी. जिले में बीएसपी नेताओं को भी ये बता दिया गया. नामांकन की तैयारी होने लगी. इसी दौरान अखिलेश यादव को फ़ीडबैक मिलने लगा था कि शालिनी कमजोर ठीक से नहीं लड़ पायेंगी.

अखिलेश को ये बताया गया कि यादव वोट भी बंट सकते हैं. ये चर्चा होने लगी कि इस बिरादरी से कुछ लोग मोदी को भी वोट कर सकते हैं. इसीलिए रातोंरात उम्मीदवार बदलने का फैसला कर लिया गया. तेज बहादुर यादव के नाम पर मुहर लग गई. बीएसएफ़ से बर्खास्त तेज को शालिनी से बेहतर समझा गया. भ्रष्टाचार की शिकायत पर उन्हें सीमा सुरक्षा बल से हटा दिया गया था. ख़राब खाने को लेकर तेजबहादुर ने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया था. जो बाद में बहुत वायरल हो गया था. अनुशासनहीनता के आरोप में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था.

अखिलेश यादव को लगा तेज़ के बहाने मोदी के राष्ट्रवाद पर हमला किया जा सकता है. भ्रष्टाचार पर बहस हो सकती है. अखिलेश को हर हाल में यादव जाति का उम्मीदवार ही चाहिए था. तेज़ हर लिहाज़ से अखिलेश की कसौटी पर खरे उतरे. बात ये है कि 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने यादव वोट बैंक में सेंध लगा दी थी. अखिलेश की चिंता अपना बेस वोट बचाते हुए मोदी को चुनौती देने की थी. इसीलिए तेजबहादुर के चक्कर में शालिनी का टिकट कट गया.

गोरखपुर: पीएम मोदी को आईना भेजा है, वे पहचान लें उनका असली चेहरा कौन सा है- भूपेश बघेल

वाराणसी: अजय राय ने भरा पीएम मोदी के खिलाफ पर्चा, दूसरी बार दे रहे हैं टक्कर

अब यूपी में बाहुबलियों को उलटा लटकाकर सीधा करने का काम किया जाता है- अमित शाह

लोकसभा चुनाव 2019: अतीक अहमद को वाराणसी से चुनाव लड़ने के लिए नहीं मिली पैरोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

V.K. Sasikala New Party: तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह
तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरल विधानसभा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News
Chitra Tripathi:गैस संकट पर सियासी जंग, जनता में बढ़ा तनाव | Us Israel | Iran War | Mahadangal
Iran- Israel War: मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर, ईरान-इजरायल जंग का 14वां दिन | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget