एक्सप्लोरर

तेलंगाना: टिकट बंटवारे के बाद शुरू हुई अंदरूनी कलह, कांग्रेस और टीडीपी के कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

टिकट पाने में असफल रहे नेताओं के समर्थकों की ओर से मंगलवार को प्रदर्शन किये गए. कांग्रेस ने सोमवार देर रात 65 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी.

हैदराबाद: आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और टीडीपी की ओर से घोषित उम्मीदवारों की पहली सूची को लेकर असंतोष उभर गया है. टिकट पाने में असफल रहे नेताओं के समर्थकों की ओर से मंगलवार को प्रदर्शन किये गए. पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं मंत्री रह चुके पी. लक्ष्मैया दिल्ली रवाना हुए क्योंकि उनका नाम पहली सूची में नहीं था. कांग्रेस ने सोमवार देर रात 65 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी.

हैदराबाद में सेरीलिंगमपल्ली सीट से पूर्व विधायक बिकशापति यादव निराश थे क्योंकि उनकी सीट कांग्रेस नीत गठबंधन की सहयोगी पार्टी टीडीपी को दे दी गई. उन्होंने कहा कि वह विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा कर चुके थे. उन्होंने सवाल किया कि पार्टी के लिए काम करने के लिए क्या यह इनाम मिलता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहले कहा था कि चुनाव के समय "पैराशुट से उतरने वालों" को टिकट नहीं दिया जाएगा लेकिन "अब क्या हुआ." राज्य में कुछ स्थानों पर कुछ जगहों पर पार्टियों के समर्थकों ने प्रदर्शन किये.

पूर्व सांसद एवं कांग्रेस सचिव मधु वाई गौड़ ने इस बात पर जोर दिया कि विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को उचित पहचान एवं सम्मान मिलेगा. 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए महागठबंधन का कांग्रेस हिस्सा है. इस गठबंधन में कांग्रेस, टीडीपी, भाकपा और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) शामिल है.

कांग्रेस ने अपने सहयोगी दलों के लिए 25 सीटें छोड़ने का निर्णय किया है जिसमें टीडीपी के लिए 14, टीजेएस के लिए आठ और भाकपा के लिए तीन सीटें हैं. तेदेपा ने भी नौ उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची सोमवार देर रात जारी की थी.

सेरीलिंगमपल्ली से टिकट के एक नेता के समर्थकों ने टीडीपी का टिकट भाव्या आनंद प्रसाद को आवंटित किये जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया. उन्होंने तख्तियों के साथ नारे लगाये कि उनके नेता को उम्मीदवार बनाया जाए. चुनाव आयोग की चुनावी अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हुई थी. इस बीच खैरताबाद से टीआरएस के टिकट के एक आकांक्षी के समर्थकों ने भी हैदराबाद में अपने नेता के लिए टिकट की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

नेहरू की वजह से ही एक चायवाला देश का प्रधानमंत्री बन सका: शशि थरूर

छठ की छटा: बिहार समेत कई राज्यों में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ महापर्व

यह भी देखें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget