एक्सप्लोरर

मायावती की पीएम उम्मीदवारी को देंगे समर्थन: अजीत जोगी

बीएसपी प्रमुख को स्वाभाविक नेता बताते हुए जोगी ने कहा, "ऐसी कई चीजें हैं जो उनके पक्ष में काम करती हैं. वह एक महिला हैं, एक दलित हैं और उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में चार बार पद संभालने का अनुभव है."

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का कहना है कि केवल कुछ घंटों की बैठक के बाद ही उनका बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन हो गया था. उन्होंने कहा कि अब वह अपनी सहयोगी और बीएसपी की प्रमुख मायावती को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश कर इस गठबंधन को 2019 तक जारी रखना चाहते हैं. जोगी ने कहा, "मायावती देश की प्रधानमंत्री बनने की हकदार हैं. वह इस पद के लिए उपयुक्त हैं और उनमें क्षमता है."

बीएसपी प्रमुख को स्वाभाविक नेता बताते हुए जोगी ने कहा, "ऐसी कई चीजें हैं जो उनके पक्ष में काम करती हैं. वह एक महिला हैं, एक दलित हैं और उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में चार बार पद संभालने का अनुभव है."

जोगी (72) गठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं. वह वर्ष 2000 से 2003 तक कांग्रेसी नेता के रूप में मध्य प्रदेश से अलग बने नये राज्य छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री रह चुके हैं. हालांकि, जोगी का कार्यकाल पूरा होने के बाद कांग्रेस सत्ता में नहीं लौट पाई और उसके बाद से बीजेपी नेता रमन सिंह करीब 15 साल से मुख्यमंत्री बने हुए हैं. राज्य में सत्ता में लौटने में कांग्रेस की नाकामी का एक कारण राज्य के नेताओं के बीच अंदरूनी कलह है. जोगी ने 2016 में कांग्रेस छोड़ दी थी और नई पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसी) बनाई थी.

बीएसपी का 2013 में मतदान प्रतिशत 4.27 रहा था छत्तीसगढ़ में हमेशा मुख्य रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच दो ध्रुवीय मुकाबला रहा है लेकिन इस बार जोगी-मायावती गठबंधन ने तीसरी शक्ति पैदा की है. यहां तक कि मुख्यमंत्री सिंह इस बात को स्वीकार चुके हैं कि जोगी बीजेपी और कांग्रेस को प्रभावित करेंगे. छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को होगा.

वर्तमान विधानसभा में बीएसपी का केवल एक विधायक है जबकि उसका 2013 में मतदान प्रतिशत 4.27 रहा था. हालांकि, माना जा रहा है कि जोगी और मायावती के एकसाथ आने का इस मतदान प्रतिशत पर काफी असर हो सकता है. कुल 90 सीटों में से, 29 सीटें अनुसूचित जनजातियों तथा 10 अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित हैं. गैर आरक्षित सीटों में से अजा की जनसंख्या 40 विधानसभा क्षेत्रों में 10 फीसदी से ज्यादा है. इसके अलावा, अन्य पिछड़ा वर्ग की राज्य में 48 फीसदी आबादी है.

हमारा और मायावती गठबंधन स्वाभाविक- जोगी

जोगी ने कहा, "इन दोनों दलों के बीच गठबंधन एक स्वाभाविक गठबंधन है और यह 2019 आम चुनावों के बाद भी चलेगा." यह पूछे जाने पर कि दोनों दलों के बीच गठबंधन कैसे हुआ, जोगी ने कहा कि गठबंधन होने में केवल कुछ घंटों का वक्त लगा क्योंकि दोनों दल वैचारिक रूप से लगभग एक ही तरह के हैं.

जोगी ने कहा, "मैं मायावती जी से मिला और हमने कुछ घंटे चर्चा की और इसके बाद राज्य विधानसभा चुनाव एकसाथ लड़ने का फैसला किया और मैं मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार होऊंगा." दो चरणों के बारे में बात करते हुए जोगी ने कहा कि अगली जंग जेसीसी-बीएपी गठबंधन और सत्तारूढ बीजेपी के बीच होगी जबकि उन्होंने कांग्रेस को "चूकी हुई ताकत" बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई संगठन नहीं है. राज्य में उसके कोई कार्यकर्ता नहीं हैं. सबसे बड़ी बात कि इसका कोई नेता नहीं है.

जोगी की पुत्रवधू रिचा जोगी बीएसपी की टिकट पर जंजगीर-चम्पा जिले की अकालतारा सीट से चुनाव लड़ रही हैं. कई चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि जोगी त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में छत्तीसगढ में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

अयोध्या में सीएम योगी का बड़ा एलान, अब फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या हुआ

कर्नाटक उपचुनाव: बेल्लारी सीट पर कांग्रेस का 'वनवास' खत्म, पांच में से चार सीटें जीतीं, एक पर सिमटी बीजेपी

इनेलो में विवाद: पैरोल पर बाहर आए अजय चौटाला, कहा- ''याचना नहीं अब रण होगा''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
UP MLC Election: वाराणसी स्नातक से केदारनाथ सिंह, शिक्षक से प्रमोद मिश्रा को टिकट
MLC चुनाव: वाराणसी स्नातक से केदारनाथ सिंह, शिक्षक से प्रमोद मिश्रा को टिकट
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजों पर अशोक गहलोत का वार, BJP ने दिया जवाब
राजस्थान: निकाय चुनाव के नतीजों पर अशोक गहलोत का वार, BJP ने दिया जवाब
बिहार में 8 सीटों पर MLC चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग
बिहार में 8 सीटों पर MLC चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget