एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव: एनसीपी नेताओं के मतभेद सामने आए, छगन भुजबल ने अजित पवार पर साधा निशाना

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: पिछले महीने अजीत पवार ने विधायक के तौर पर इस्तीफा दिया था. भुजबल ने इसी बात को लेकर अजित पवार को निशाने पर लिया.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: विधानसभा चुनाव के दौरान पहले ही मुश्किलों से जूझ रही एनसीपी के नेताओं के मतभेद अब खुलकर सामने आ गए हैं. वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने बारामती के विधायक अजित पवार को पिछले महीने उस दिन इस्तीफा देने के लिए खरी खोटी सुनाई जिस दिन शरद पवार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय जाने वाले थे.

छगन भुजबल ने कहा कि अजित पवार के इस्तीफे की वजह से शरद पवार द्वारा उठाया गया कदम ज्यादा चर्चा में नहीं आ पाया. छगन भुजबल ने दावा कि शरद पवार का कदम चुनाव में अहम मुद्दा बन सकता था और इससे एनसीपी को फायदा होता.

अजित पवार ने कहा था कि कुछ एनसीपी नेताओं की जिद के चलते 2000 में शिवसेना बाल ठाकरे की गिरफ्तारी हुई जो एक गलती थी. अजित पवार ने शिवसेना के पूर्व नेता भुजबल का नाम नहीं लिया जो बाल ठाकरे को गिरफ्तार किये जाने के समय कांग्रेस-एनसीपी सरकार में गृह मंत्री थे.

हालांकि छगन भुजबल ने कहा है कि उनकी मंशा सभी भी बाल ठाकरे को नुकसान पहुंचाने की नहीं रही. उन्होंने कहा, ''बाल ठाकरे को गिरफ्तार करने का मुद्दा उसी समय ही खत्म हो गया था. मैंने श्रीकृष्णा आयोग द्वारा मुम्बई दंगे पर तैयार की गयी फाइल पर दस्तखत किये थे. बी आर अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी मामले में मुझे क्लीनचिट मिल जाने के बावजूद इस विषय पर सामना में एक खबर छपने के बाद मैंने (ठाकरे के विरूद्ध) मानहानि का मामला दर्ज किया था.''

दो दिन करना चाहिए था इंतजार

उन्होंने कहा, ''मैंने बाद में वह मामला वापस ले लिया था. उसके बाद मुझे बालासाहब और उद्धव ठाकरे ने मातोश्री आने के लिए निमंत्रित किया था. मैं वहां अपने परिवार के सदस्यों के साथ गया था और वहां करीब तीन चार घंटे रहा.'' शरद पवार के भतीजे अजित के अचानक इस्तीफे पर भुजबल ने कहा कि वह विधायक के रूप में इस्तीफा देने के लिए दो और दिनों तक इंतजार कर लेते.

भुजबल ने कहा, ''27 सितंबर को इस्तीफा देने की क्या बाध्यता थी जब पवार ने घोषणा कर दी थी कि वह मुम्बई में ईडी कार्यालय जायेंगे. अजित कहते हैं कि वह भावुक व्यक्ति हैं. लेकिन वह दो और दिन अपनी भावना पर नियंत्रण कर लेते. उस दिन शरद पवार के प्रति भारी जनसमर्थन था, लेकिन अजीत के कदम से उस दिन ध्यान बंट गया. मुझे हैरानी होती है कि इससे किसे फायदा हुआ.''

अजीत के इस्तीफे से पवार परिवार में दरार की अटकलें लगने लगी थीं. बाद में अजित ने स्पष्ट किया था कि वह यह देखकर दुखी थे कि उनके चाचा को उनकी वजह से महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले में गलत तरीके से फंसाया जा रहा है.

प्रवर्तन निदेशालय ने इस कथित घोटाले के सिलसिले में अजित, शरद पवार और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था. धनशोधन के एक मामले में जमानत पर चल रहे भुजबल नासिक जिले के यवला विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी उम्मीदवार हैं.

ईडी ने प्रफुल्ल पटेल को 18 अक्टूबर को तलब किया, D कंपनी से कनेक्शन का है आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget