एक्सप्लोरर

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के पहले चरण में धारा 126 लागू, जानें क्या-क्या बैन? नहीं तो होगी जेल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग आज (6 नवंबर2025 ) को है. इसको लेकर चुनाव आयोग ने धारा 126 लागू की है. जानें, इस दौरान किन गतिविधियों पर रहेगा प्रतिबंध और उल्लंघन पर क्या सजा है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग आज (6 नवंबर 2025) को है. उससे पहले मंगलवार (5 नवंबर 2025) की शाम छह बजे प्रचार पूरी तरह बंद हो गया था. अब राज्य में जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 लागू हो गई है, जिसके बाद अगले 48 घंटे तक कोई भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार चुनावी प्रचार नहीं कर सकता. यह शांति अवधि मतदान के समाप्त होने तक लागू रहेगी.

धारा 126 का मकसद यह है कि मतदाताओं को मतदान से पहले शांत माहौल में सोचने और निर्णय लेने का अवसर मिले, जब प्रचार रुक जाता है तो जनता किसी भी तरह के दबाव या राजनीतिक प्रभाव से दूर होकर मतदान कर सकती है. यही वजह है कि इस कानून के तहत चुनाव से दो दिन पहले प्रचार गतिविधियों पर रोक लगा दी जाती है.

प्रचार पर लगी पूरी रोक

चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक मौन अवधि में किसी भी प्रकार की जनसभा, रैली, जुलूस या सड़क किनारे भाषण की अनुमति नहीं है. उम्मीदवार लाउडस्पीकर या ध्वनि विस्तारक उपकरण का उपयोग नहीं कर सकते. इसके अलावा अखबार, टीवी, रेडियो और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी पार्टी या प्रत्याशी के पक्ष या विपक्ष में कोई अपील करना भी वर्जित है. आयोग ने यह भी कहा है कि 6 नवंबर सुबह 7 बजे से 11 नवंबर शाम साढ़े 6 बजे तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल या सर्वे के परिणाम प्रसारित नहीं किए जाएंगे.

नियम तोड़ने पर सजा का प्रावधान

अगर कोई व्यक्ति या संगठन मौन अवधि में प्रचार करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है. जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 के तहत उल्लंघन करने वाले को दो साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों सजाएं दी जा सकती हैं.

आयोग की अपील

चुनाव आयोग ने जनता से अपील की है कि वे निर्भय होकर और निष्पक्ष तरीके से वोट डालें. आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को भी याद दिलाया है कि वे कानून का पालन करें और शांति बनाए रखें.

पहले चरण की वोटिंग कहां-कहां

बिहार में पहले चरण के तहत 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. इनमें मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, सीवान, सारण, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, नालंदा, मुंगेर, शेखपुरा, गोपालगंज और समस्तीपुर जैसे जिले शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025 Phase 1 Voting Live: बिहार में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग, मतदान केंद्रों पर मॉक-पोलिंग शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget