एक्सप्लोरर

आतिशी को दिल्ली CM की कुर्सी पर बैठाकर क्या साबित करना चाहती है अरविंद केजरीवाल की AAP? समझें, अंदर की बात

Atishi: आतिशी का नाम दिल्ली सीएम के लिए नामित किया गया है. उन्होंने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को ‘गुरु’ बताया है. वह बोलीं कि वह उनके मार्गदर्शन में काम करेंगी.

Atishi Latest News: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार में लगभग 14 मंत्रालय संभालने वाली आतिशी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की अगली सीएम बनने जा रही हैं. मंगलवार (17 सितंबर, 2024) को सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक उनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा गरमाई रही. पॉलिटिकल सर्किल्स में कई लोगों ने इसे (आतिशी को सीएम की गद्दी पर बैठालना) आप का सोचा-समझा और नपा-तुला स्ट्रैटेजिक मूव बताया. आतिशी का नाम सीएम की रेस में सबसे आगे निकलने के पीछे जो फैक्टर रहे, उनसे इतर यह भी कहा गया कि स्वाति मालिवाल से जुड़े प्रकरण ने भी उनकी राह आसान बनाई.  

दरअसल, दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की पूर्व चेयरपर्सन और सांसद स्वाति मालीवाल की अरविंद केजरीवाल के पीएम विभव कुमार से मुख्यमंत्री आवास में कथित तौर पर मारपीट हुई थी, जिसके बाद विरोधी दलों ने इसे मुद्दा बनाते हुए आप पर हमला बोला था. महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए यह आरोप लगाया था कि आप में महिलाओं का अपमान किया जाता है. आप ने अब हालिया कदम से उस आरोप की भी काट निकालने की कोशिश की है. 

कौन से पॉलिटिकल पैटर्न पर है आप?

'एबीपी न्यूज डिजिटल' से मंगलवार (17 सितंबर, 2024) को फोन पर बातचीत के दौरान राजनीतिक जानकार राहुल लाल ने आप के ताजा कदम के बारे में विस्तार से समझाया. उन्होंने बताया, "बिहार में जिस तरह महिला वोटर्स को जोड़ने के लिए सीएम नीतीश कुमार ने शराबबंदी की थी, उससे साफ हो गया था कि आधी आबादी सियासी दलों के लिए कितनी अहमियत रखती है. बीजेपी ने भी अलग-अलग योजनाओं के जरिए महिला वोटबैंक को जोड़ने और साधने के प्रयास किए. उसी तरह से दिल्ली में डीटीसी बसों में फ्री सफर मुहैया कराने का फैसला लिया गया."

यह भी पढ़ेंः मनीष सिसोदिया की राखी सिस्टर तो अरविंद केजरीवाल की कवच...वो कौन से हैं 6 फैक्टर, जिन्होंने आतिशी को बना दिया दिल्ली CM?

AAP देना चाहती है BJP को जवाब

राहुल लाल के मुताबिक, "राजनीति में परसेप्शन की बड़ी भूमिका होती है. जो नुकसान वहां स्वाति मालिवाल प्रकरण से आप को हुआ, उसकी भरपाई की यह (आतिशी को अगला सीएम बनाना) कोशिश है. ऐसे में महिला वोटर्स को फिर से आप के खेमे में लाने का यह बड़ा प्रयास है. इतना ही नहीं, आप यह भी संदेश देना चाहती है कि बीजेपी महिला मुख्यमंत्रियों (राजस्थान में वसुंधरा राजे को साइडलाइन करना आदि) का कद कम रही है और आप औरतों को नेतृत्व में मौके दे रही है. यह एक किस्म की लाइनिंग (पैटर्न, जिससे नारी सम्मान का संदेश देना है) है."

...तो ये नैरेटिव भी तोड़ना चाहते हैं अरविंद केजरीवाल!

पॉलिटिकल एक्सपर्ट ने यह भी बताया, "देखिए, आप एक छोटी राजनीतिक पार्टी है. वह करप्शन के खिलाफ आवाज उठाकर अस्तित्व में तो आई पर उसके खिलाफ बीजेपी ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. ऐसे में अरविंद केजरीवाल ने परसेप्शन की राजनीति में भ्रष्टाचार वाली छवि को खत्म करने का प्रयास (इस्तीफे के संदर्भ में) किया है. आप अगर दिल्ली में कमजोर होती है तब उसके अस्तित्व पर संकट खड़ा हो जाएगा. पहले यह भी नैरेटिव था कि आप के पास चेहरे की कमी है. कहा जाता था कि अरविंद केजरीवाल या मनीष सिसोदिया के स्तर का कोई नेता नहीं है. हालांकि, आप ने आतिशी को आगे करके अब यह भी साबित कर दिया कि उसके पास चेहरों की कमी नहीं है."

यह भी पढ़ेंः ईसाई, क्षत्रिय, राजपूत वाली कंट्रोवर्सी और सरनेम में सिंह से मार्लेना बनने के बाद फिर आतिशी बनने की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget